{"_id":"6625a4fff439ccaecb08e3a7","slug":"dead-body-of-an-old-woman-found-in-a-semi-nude-state-in-the-street-of-her-house-panipat-news-c-244-1-pnp1003-117133-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: घर में गली सड़ी हालत में अर्धनग्न अवस्था में मिला वृद्धा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: घर में गली सड़ी हालत में अर्धनग्न अवस्था में मिला वृद्धा का शव
विज्ञापन
पानीपत। थर्मल कॉलोनी में एक वृद्धा का शव उसके घर में गली सड़ी हालत में मिला है। वृद्धा का शव अर्धनग्न अवस्था में था। पिछले कई दिनों से उसका बेटा उससे बात करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था।
वह बिहार से थर्मल कॉलोनी में आया तो उसकी मां का शव मिला। इसकी सूचना थर्मल चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जन सेवा दल के सदस्यों को बुलाया और शव को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार के सिवान जिले के सिपोली गांव निवासी अनूप पांडे ने बताया कि उसके पिता लक्ष्मण पांडे थर्मल से रिटायर्ड हैं। वह अपने पिता के साथ 15 दिन पहले अपने बिहार में अपने घर गया था। उसकी माता कविता थर्मल कॉलोनी में अकेली थी। वह हर रोज अपनी मां से बात करता था । पिछले कई दिनों से वह अपनी मां कविता के पास लगातार फोन कर रहा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। उसको किसी अनहोनी की आशंका हुई और वह रविवार सुबह पानीपत पहुंचा।
यहां कमरे के अंदर की कुंडी लगी हुई थी। उसने खिड़की से झांककर देखा तो यहां उसकी माता का शव कमरे में फर्श पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। शव के पास खाने की प्लेट भी पड़ी थी। उसने दरवाजे को धक्का मारकर कुंडी तोड़ी और दरवाजा खोला था। उसकी मां के शव पर कीड़े चल रहे थे। शव बुरी तरह से सड़ चुका था। उसकी मां की मौत के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुए हैं उसकी माता पिछले काफी समय से दमा की रोगी थी। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है । मौत के कारण व मौत का समय पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगा।
विज्ञापन
वर्जन-
थर्मल पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव गली सड़ी हालत में था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम में ही उसकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे।