फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of a youth found on the side of the highway, head and face injuries raise suspicion of murder

Panipat News: युवक का हाईवे किनारे मिला शव, सिर और चेहरे पर चोट से हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on the side of the highway, head and face injuries raise suspicion of murder
युवक का शव मिलने पर जांच करती थाना व सीआईए की टीमें। संवाद
- मौके पर खून से सने दो पत्थर मिले, पहचान के लिए शव को जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जीटी रोड पर खादी आश्रम के पास मंगलवार सुबह फुटपाथ किनारे एक युवक का शव मिला। युवक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं जिससे युवक की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई गई है। थाना सेक्टर-29 और सीआईए की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल के आसपास साक्ष्य एकत्र किए। मृतक क शिनाख्त नहीं हो सकी।
थाना सेक्टर-29 प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे कंट्रोल रूम पर एक युवक ने कॉल कर बताया कि वह टहलने के लिए जीटी रोड पर आया था। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-29 के पास फुटपाथ किनारे एक युवक का शव पड़ा है। जिसकी उम्र 30 साल के आस-पास है। सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के आसपास छानबीन की। शव के पास दो पत्थर मिले हैं। दोनों पत्थरों पर खून के निशान मिले। शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ की है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड पर खादी आश्रम के पास फुटपाथ किनारे अज्ञात युवक का शव मिला है। सिर में चोट के निशान होने से हत्या की आशंका है। मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-अनिल कुमार, प्रभारी, थाना सेक्टर-29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed