फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of a young man found under suspicious circumstances in the field

खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found under suspicious circumstances in the field
समालखा। गांव डिडवाड़ी के एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की पहचान गांव किवाना निवासी मंदीप के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गांव डिडवाड़ी निवासी सुखदेव ने बताया कि गंदे नाले से कुछ दूर पर उसका खेत है। सुबह वह खेत में पानी देने गया था। इसी दौरान देखा कि फसल बिछी हुई है। नजदीक जाने पर युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था और हाथ पर मंदीप लिखा हुआ था। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के पास एक मोबाइल मिला। कुछ दूरी पर बाइक खड़ी थी। जांच में पुलिस को बाइक से कुछ कागजात मिले, जिससे मिली जानकारी के आधार पर शव की शनाख्त हो सकी। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed