{"_id":"67463b41254112257a0fa2c6","slug":"dead-body-found-in-mutilated-condition-in-the-field-suspicion-of-murder-panipat-news-c-244-1-pnp1001-128061-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
समालखा। समालखा में जीटी रोड स्थित एक निजी स्कूल के साथ लगते धान के खेत में एक 30-35 वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव मिलने पर यहां सनसनी फैल गई। प्राथमिक जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
इस संबंध में लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची समालखा थाना पुलिस ने शव को बरामद किया और जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शव को यहां रखवा दिया है। शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
समालखा के कार्यकारी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के पास धान के खेत में एक अज्ञात युवक के शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच समालखा डीएसपी नरेंद्र कादियान भी मौके पर पहुंचे। धान के फानों में एक 30-35 वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव का एक हाथ भी नहीं था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव को कुत्तों ने नोचा है। फिलहाल मामले में खेत ठेकेदार के बयान पर धारा 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।