फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead bodies of two cousins found hanging in the forest

Panipat News: दो मौसेरे भाइयों का जंगल में फंदे पर लटका मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two cousins found hanging in the forest
पानीपत/मतलौडा। मतलौडा थानाक्षेत्र में शेरा रोड पर गुगामेड़ी के समीप बुधवार को दो मौसेरे भाइयों का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव पेड़ पर एक ही रस्सी के दोनों सिरों पर बने फंदों से लटक रहे थे। उनकी नानी ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों का पसीना गांव की दो युवतियों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो उनके घरवालों को मंजूर नहीं था। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है।
विज्ञापन

मतलौडा निवासी अशोक मेहनत-मजदूरी करता है। उसके तीन लड़के हैं। बड़ा बेटा राजन (20) मतलौडा में एक सैलून पर काम करता था। उसके साढ़ू-साली का बेटा औसर गांव निवासी अंकित (22) भी करीब 12-14 साल से उसके पास ही रहता था। वह मतलौडा में एक कंबल फैक्टरी में काम करता था। राजन और अंकित में गहरी दोस्ती थी। वे साथ रहते थे और एक जैसे ही कपड़े-जूते भी पहनते थे। मंगलवार रात 10 बजे परिवार सो गया था। सुबह अंकित और राजन घर पर नहीं मिले। इस बीच सूचना मिली कि गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर शेरा रोड पर जंगल में दोनों के शव फंदे पर लटक रहे हैं। मौके पर जाकर देखा तो दोनों के शव पेड़ पर एक ही रस्सी के दोनों सिरों पर बने फंदों से लटक रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। उनका कहना है कि दोनों आत्महत्या नहीं कर सकते। उनकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाए गए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच करे।
विज्ञापन

दोनों शिवरात्रि से पहले प्रेम विवाह करना चाहते थे। दोनों ने मंगलवार रात करीब 10 बजे दोनों लड़कियों के साथ सोशल मीडिया पर बात की और फिर वे फोन घर पर रखकर बाहर चले गए। दोनों ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पांच-पांच स्टेटस लगाए। एक अन्य में एक व्यक्ति के खुद को गोली मारने का स्टेटस लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल इस मामले में 174 की कार्रवाई की गई है और विसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है।
- ट्रेनी आईपीएस मनप्रीत, प्रभारी, मतलौडा थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed