फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dayal Singh Public School topped in the third and fourth group of the quiz competition.

Panipat News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के तृतीय व चतुर्थ समूह में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल अव्वल

Sat, 18 Oct 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 18 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dayal Singh Public School topped in the third and fourth group of the quiz competition.
बाल भवन में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव के जिला सत्र के मुकाबले का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि बाल कल्याण समिति की सदस्य मालती मलिक अरोड़ा व जिला संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने की। महोत्सव के आखिरी दिन जोनल में पहुंचने के लिए बच्चों ने पूरा दमखम लगा दिया। अब जोनल में पानीपत के 50 से ज्यादा बच्चे दमखम दिखाएंगे।
शुक्रवार को शास्त्रीय नृत्य, एकल गायन, लेखनी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस व वन एक्ट प्ले की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। निर्णायक मंडल में लक्ष्मी, किरण पाल, नरेंद्र गर्ग व प्रश्नोत्तरी में बोधराज, पवन, शक्तिधर, सुषमा व गायन में मुकेश रलहन, जयेश चंद्र मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन गिरीश अरोड़ा व शोभा आर्य ने किया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के तृतीय व चतुर्थ समूह में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल अव्वल रहा।
विज्ञापन



बाल महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम-

हैंडराइटिंग प्रतियोगिता प्रथम समूह- छोटू राम हेरिटेज स्कूल से समीक्षा कर ने प्रथम, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल से प्रीत ने द्वितीय, एसडीवीएम हुडा से अवनी ने तृतीय औ डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल से शुभांगी और ओपन एंट्री से नव्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रथम समूह- एसडीवीएम हुडा से समायरा ने प्रथम, दा हेरीटेज कन्वेंट स्कूल से वाणी ने द्वितीय, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अध्ययन ने तृतीय तथा डॉक्टर एमकेके आर्य मॉडल स्कूल से इसनूर व ओपन एंट्री से पुष्कर और अवन पब्लिक स्कूल से परीसा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

क्लासिकल सोलो डांस द्वितीय समूह- बाल विकास मॉडल टाउन से परभनूर प्रथम, चंदन बाल विकास स्कूल आटा से लावण्या ने द्वितीय, सर छोटू राम हेरिटेज स्कूल से तराना ने तृतीय और आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से वंशिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

क्लासिकल सोलो डांस तृतीय समूह- एसडीवीएम हुडा से पावनी ने प्रथम, बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन से सनवी ने द्वितीय, ओपन एंट्री से ज्योति ने तृतीय और दयाल सिंह पब्लिक स्कूल से हिताक्षी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

वन एक्ट प्ले चतुर्थ समूह- आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल छाजपुर कलां से वंश ने प्रथम, एसडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से तमन्ना ने द्वितीय, एमएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने अंजलि ने तृतीय तथा द हेरिटेज कान्वेंट स्कूल से प्रांजल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता चतुर्थ समूह- एसडीवीएम सिटी से मन्नत शर्मा ने प्रथम, एसडीवीएम हुडा से सुखमीत सिंह ने द्वितीय, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल से शारदा व बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन से चिराग ने तृतीय और जीएमएसएसएस जीटी रोड से काजल, केआर मंगलम स्कूल से जिज्ञासा व आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल से ब्यूटी ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता द्वितीय समूह- केआर मंगलम स्कूल से सक्षम गर्ग व सायरा ढींगरा ने प्रथम, ओपन एंट्री से लावण्या व विहान ने द्वितीय, एसडी गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रिया व हर्षिता ने तृतीय और सर छोटूराम हेरिटेज स्कूल विकास नगर से गीतिका व आरुषि ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तृतीय समूह- दयाल सिंह पब्लिक स्कूल से सारा सिंह व यशिका ने प्रथम, एसडीवीएम हुडा ने अक्षत व तनमय अरोड़ा ने द्वितीय, दा हेरीटेज कान्वेंट स्कूल बरसत रोड से पावनी व बानी ने तृतीय तथा चंदन बाल विकास स्कूल आटा से शिवम व दीपकी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता चतुर्थ समूह- दयाल सिंह पब्लिक स्कूल से कंगन व सौम्या ने प्रथम, केआर मंगलम स्कूल से आरव गुप्ता व ओजस्वी ने द्वितीय, चंदन बाल विकास स्कूल आटा से मनस्वी व निशा ने तृतीय तथा एसडीवीएम हुडा से यथार्थ व छिनकल मलिक ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

बाल भवन में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

बाल भवन में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

बाल भवन में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

बाल भवन में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed