{"_id":"6aa07a70b83deb829f0464da","slug":"daughters-displayed-their-prowess-in-thrilling-handball-matches-panipat-news-c-244-1-pnp1001-163758-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हैंडबॉल के रोमांचक मुकाबलों में बेटियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हैंडबॉल के रोमांचक मुकाबलों में बेटियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
डीपीएस पानीपत सिटी में अंक के लिए पसीना बहाते खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। डीपीएस पानीपत सिटी में चल रहे छह दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले। मैदान पर उतरी बालिका खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। खिलाड़ियों के अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल ने मुकाबलों का रोमांच बढ़ा दिया।
प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को विभिन्न आयु वर्गों में कुल 10 मुकाबले खेले गए। इनमें अंडर-19 वर्ग का एक, अंडर-17 वर्ग के पांच और अंडर-14 वर्ग के चार मुकाबले शामिल रहे।
अंडर-19 वर्ग के मुकाबले में बीवीएम लुधियाना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अगले दौर में अपनी स्थिति मजबूत की।
अंडर-17 वर्ग में हुए पांच मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पहले मुकाबले में सेंट जेवियर स्कूल, दूसरे में जीसस सैक्रेड हार्ट स्कूल, तीसरे में ब्रिगेडियर रण सिंह स्कूल, चौथे में माइंड ट्री स्कूल और पांचवें मुकाबले में सेंट जेवियर स्कूल की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
अंडर-14 वर्ग में भी टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले मुकाबले में एल्पाइन वुड्स स्कूल लुधियाना, दूसरे में ब्रिगेडियर रण सिंह स्कूल और तीसरे मुकाबले में
सेंट जेवियर स्कूल भटिंडा की टीम ने जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सिरसा और जीसस सैक्रेड हार्ट स्कूल लुधियाना की टीमें बराबरी पर रहीं।
मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के तेज आक्रमण, सटीक पासिंग और मजबूत डिफेंस ने दर्शकों को रोमांचित किया। मैदान पर हर गोल के साथ खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ता रहा।