फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Date fixed for Panipat District Bar Association election; votes to be cast on September 11.

Panipat News: जिला बार एसोसिएशन पानीपत के चुनाव की तारीख तय, 11 सितंबर को डाले जाएंगे वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Date fixed for Panipat District Bar Association election; votes to be cast on September 11.
-एक सितंबर को होगा नामांकन, कोर्ट परिसर में पोस्टर, होर्डिंग्स और पार्टियों के आयोजन पर पूरी तरह रोक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला बार एसोसिएशन पानीपत के वर्ष 2026-2027 के वार्षिक चुनाव का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के निर्देशों के तहत इस बार मतदान 11 सितंबर (शुक्रवार) को सुबह आठ से शाम 4:30 बजे तक कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उसी दिन शाम पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष की जतानत राशि 10-10 हजार रुपये कम की है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत एक सितंबर को सुबह 10 से सायं चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ होगी। अगले दिन दो सितंबर को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक कागजातों की जांच (स्क्रूटनी) होगी और इसी दिन दोपहर दो से चार बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन

पदों का विवरण और सुरक्षा राशि
अध्यक्ष पद के लिए 71 हजार रुपये सुरक्षा राशि और 10 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। उपाध्यक्ष पर महिला व पुरुष दो अलग पद हैं। इसके लिए 41 हजार सुरक्षा राशि और पांच वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। सचिव पद के लिए 41 हजार की सुरक्षा राशि और पांच वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। संयुक्त सचिव महिला आरक्षित है। कोषाध्यक्ष सामान्य रहेगा। दोनों के लिए 21-21 हजार रुपये सुरक्षा राशि और तीन-तीन वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लंघन पर रद्द होगा नामांकन
चुनाव अधिकारी ने निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। कोर्ट परिसर, चैंबर या सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर या होर्डिंग्स लगाने पर उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा, होटल, रेस्तरां या बार रूम में किसी प्रकार की पार्टी देने और मतदाताओं के घर जाकर प्रचार करने पर भी पाबंदी रहेगी। 12 अगस्त तक चैंबर का बिजली बिल जमा न कराने और लाइब्रेरी की पुस्तकें न लौटाने वाले वकीलों को वोट डालने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed