फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Date extended, apply for ITI till 25th

Panipat News: तिथि बढ़ी, आईटीआई में 25 तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Date extended, apply for ITI till 25th
पानीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने प्रदेश सहित जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन का एक ओर मौका दिया है। अब आवेदक 25 जून तक आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले सात जून से जारी आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार 21 जून को पूरी होनी थी। आईटीआई में अब तक कुल सीटों का करीब 73 फीसदी विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आईटीआई में आवेदन के रुझान को देखते हुए विभाग ने अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है। जो विद्यार्थी आईटीआई में दाखिला लेना चाहते हैं और अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए 25 जून तक आवेदन का मौका होगा।
विज्ञापन


वहीं, अब तक आए आवेदन में सबसे ज्यादा इलेक्टि्रशियन ट्रेड पर रूझान रहा है। इlमें 60 हजार से अधिक आवेदन किए जा चुके हैं। टॉप-10 आईटीआई की बात करें तो कैथल की राजकीय आईटीआई में सबसे ज्यादा 10222 आवेदन आए हैं। 9829 आवेदन के साथ हिसार की राजकीय आईटीआई दूसरे स्थान पर है। आईटीआई में सबसे ज्यादा रूचि हरियाणा बोर्ड के दिखाई है। हरियाणा बोर्ड के 85 प्रतिशत विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सीबीएसई के मात्र 8.5 प्रतिशत छात्रों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

-------------

आवेदन में प्रदेश की टॉप-10 आईटीआई
आईटीआई कुल आवेदन
राजकीय आईटीआई कैथल 10222
राजकीय आईटीआई हिसार 9829
राजकीय आईटीआई जींद 9820
राजकीय आईटीआई भिवानी 9813
राजकीय आईटीआई यमुनानगर 7544
राजकीय आईटीआई अंबाला शहर 6855
राजकीय आईटीआई सिरसा 6613
राजकीय आईटीआई नरवाना 6286
राजकीय आईटीआई करनाल 6121
राजकीय आईटीआई बरवाला 5903
--------------

शिक्षा बोर्ड अनुुसार अब तक किए गए आवेदन
शिक्षा बोर्ड आवेदन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 61667
सीबीएसई बोर्ड 6190
हरियाणा ओपन स्कूल 1878
नेशनल ओपन स्कूल 938
अन्य 1402
कुल 72075
-----------


टॉप-10 ट्रेड जिनमें सबसे ज्यादा आवेदन आए
ट्रेड आवेदन
इलेक्टि्रशियन 69028
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिसटेंट 32307
वायरमैन 17404
फिटर 16977
रेफ्रिजरेशन एंड एसी टेक्नीशियन 8516
वेल्डर 7355
प्लंबर 6512
स्टेनोग्राफर हिंदी 6439
मशीनिस्ट 6160
इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक 5987
------------

आईटीआई में अब तक हुए आवेदन

कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से प्रदेश की राजकीय व निजी आईटीआई में जारी पंजीकरण प्रक्रिया में प्रदेश की 99148 सीटों में अब तक 72075 पंजीकरण किए जा चुके हैं जो कुल सीटों का करीब 73 फीसदी है। वहीं, 59308 आवेदन पूर्ण कर लिए गए हैं। गुरुवार को 7026 पंजीकरण किए गए। प्रदेश की 381 आईटीआई में इंजीनियनियरिंग व नाॅन इंजीनियरिंग की 87 ट्रेड में दाखिले के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन :

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदन के लिए अंतिम तिथि चार दिन बढ़ाकर 25 जून कर दी है। विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क भी लगाई गई है।

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed