{"_id":"6acff2868e54d21a5d07a537","slug":"data-entry-operator-nabbed-while-accepting-a-bribe-of-20000-panipat-news-c-18-1-knl1004-1013096-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 20 हजार रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 20 हजार रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी इसराना । एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जींद की टीम ने बुधवार को इसराना सब ट्रेजरी कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर सुरेंद्र सिंह को 20 हजार
रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएनएल) के तहत कार्यरत है।
स्वास्थ्य विभाग की मांडी गांव स्थित सीएचसी से सेवानिवृत्त हेल्थ इंस्पेक्टर धर्मपाल शर्मा ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उनके सेवानिवृत्ति संबंधी लाखों रुपये के बकाया बिल पास करने के बदले ऑपरेटर रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले 30 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन बाद में 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। धर्मपाल ने इसकी शिकायत एसीबी जींद को दी।
एसीबी जींद प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया। टीम ने धर्मपाल को केमिकल लगे 20 हजार रुपये देकर कार्यालय भेजा।
विज्ञापन
धर्मपाल ने जैसे ही आरोपी को रुपये दिए और इशारा किया, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर
ली गई। प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।