फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dasalakshana festival celebrated as the best true religion

Panipat News: उत्तम सत्य धर्म के रूप में मनाया दसलक्षण पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Dasalakshana festival celebrated as the best true religion
पानीपत। श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जैन मोहल्ला में जैन धर्म के सबसे पवित्र दसलक्षण पर्व का पांचवां दिन बड़े ही भव्य रूप के साथ मनाया गया। पर्व के पांचवें दिवस को उत्तम सत्य धर्म के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में 64 ऋद्धि विधान का भव्य आयोजन हुआ। सर्वप्रथम श्री महावीर जी का अभिषेक एवं शांति धारा संपन्न हुई। उसके पश्चात नित्य नियम पूजन के साथ चौंसठ ऋद्धि विधान का शुभारंभ हुआ। साथ ही, भगवान महावीर जिनालय अग्रवाल मंडी में सभी ने धूमधाम से इस उत्सव को मनाया।
विज्ञापन

नीटू जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दसलक्षण पर्व के अवसर पर अग्रवाल मंडी में सभी सामूहिक पूजन में भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को कल्याण मंदिर विधान का आयोजन किया जाएगा जिसमें विशेष रूप से भगवान पार्श्वनाथ की पूजा आराधना की जाती है। भूपेश जैन ने बताया कि भाद्रमाह शुक्ल नवमी को दिगंबर जैन समाज के दसलक्षण पर्व का पांचवां दिन होता है जिसे उत्तम सत्य धर्म के रूप में मनाया जाता है। जिसका भावार्थ है कि झूठ बोलना बुरे कर्म में बढोतरी करता है। सत्य जो ''सत'' शब्द से आया है जिसका मतलब है वास्तविक होना। उत्तम सत्य धर्म हमे यही सिखाता है कि आत्मा की प्रकृति जानने के लिए सत्य आवश्यक है और इसके आधार पर ही परम आनंद मोक्ष को प्राप्त करना मुमकिन है। अपने मन आत्मा को सरल और शुद्ध बना लें तो सत्य अपने आप ही आ जाएगा। श्री दिगंबर जैन मंदिर जैन महोल्ला के साथ जिले के सभी सातों मंदिरों में भी दसलक्षण पर्व मनाया गया। संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम और आरती में सभी शामिल हुए।
विज्ञापन


बॉक्स


पावन ज्योत नगर भ्रमण आज
मंदिर प्रबंधक पुनीत जैन ने बताया कि शुक्रवार 13 सितंबर को श्री दिगंबर जैन मंदिर जैन मोहल्ला से संध्या के समय पावन जोत का नगर भ्रमण कराया जाएगा। यह परंपरा ढाई सौ वर्ष से पानीपत में निर्बाध रूप से आयोजित की जा रही है। महाआरती श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जैन मोहल्ला से प्रारंभ होकर श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मेन बाजार एवं श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर दुंदीवालान से होते हुए उन्हें श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जैन मोहल्ला में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed