फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Danger of electricity will be removed, plan ready to shift nine lines

Panipat News: सिर से हटेगा बिजली का खतरा, नौ लाइनों को शिफ्ट करने का प्लान तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Danger of electricity will be removed, plan ready to shift nine lines
पानीपत। बिजली निगम शहर से लेकर गांवों में खतरनाक लाइन को बदलेगा। सब अर्बन डिविजन ने अपने क्षेत्र की ऐसी नौ लाइनों को शिफ्ट करेगा। इन पर करीब 75.20 लाख रुपये खर्च आएगा। इनमें पानीपत में छह और मतलौडा में ऐसी तीन लाइन हैं। ये 11केवी ही लाइनें हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम की 11केवी की लाइन आवासीय क्षेत्र और मकानों की छतों से होकर गुजर रही है। इनसे कई बार हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोग लाइनों को बदलने की भी मांग उठा चुके हैं, लेकिन उनको इन सबसे निजात नहीं मिल पाई है। बिजली निगम ने भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए खतरनाक लाइनों को बदलने का फैसला लिया है। इनका एस्टीमेट बनाया गया है। सब अर्बन डिविजन ने ऐसी नौ लाइनों को शिफ्ट करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


बॉक्स
ये हैं लाइन
मडलौडा : 11केवी अलूपुर डीएस से चलने वाली गुगामेड़ी मंदिर से बहादुर चक्की तक 0.200 केएम तक हटाई जाएगी। इस पर 2.10 लाख रुपये खर्च आएगा।
-11केवी मांडी डीएस फीडर से गांव मतलौडा में संदीप, राकेश, सुभाष के मकानों से गुजर रही 11केवी लाइन को हटाया जाएगा। इन पर 1.50 लाख रुपये की लागत आएगी। गांव ऊंटला में रमेश, हवा सिंह, जय सिंह, महावीर के मकानों से गुजर रही लाइन को हटाया जाएगा। जिस पर तीन लाख रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सौदापुर गांव में अशोक, बलवान, प्रदीप, राम किशन, रामफल, जयबुन खान के मकानों से जा रही 11 केवी लाइनों को हटाया जाएगा। जिसका खर्चा दो लाख रुपये आएगा।
-सिंहपुरा गांव में गुरुद्वारा, अनोख सिंह, भूपेंद्र, तेजेंद्र सिंह व मुल्खराज के मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन को हटाया जाएगा। जिसका खर्चा तीन लाख रुपये आएगा।

-गांव काबड़ी में राजकुमार, प्रदीप, सतपाल शर्मा, टीका राम के घरों के ऊपर से गुजर रही लाइनों को हटाया जाएगा। जिस पर एक लाख रुपये खर्च आएगा।
-इसराना खंड के पलड़ी गांव में सरकारी स्कूल के ऊपर से गुजर रही लाइन को हटाया जाएगा। जिसका अनुमानित खर्चा छह लाख रुपये आएगा।
-लक्ष्मी कॉलोनी काबड़ी में करीब 20 घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज की तारों का हटाया जाएगा। जिसका खर्चा 9.50 लाख रुपये आएगा।
-भालसी गांव में रणधीर, रोहतास, करतार, सरकारी स्कूल मडलौडा, संजय, प्रमोद, कपिल, संजय, प्रमोद, कपिल, नवीन व सुरेंद्र सिहरा के मकानों से जा रहे तारों को 40.50 लाख रुपये में बदला जाएगा।
-वहीं पर 33केवी सब अर्बन से चलने वाले छह लाइनों को हटाया जाएगा। जिस पर 6.60 लाख खर्चा आएगा।


वर्जन :
33 और 11केवी की नौ लाइनों को बदला जाएगा। इन लाइनों को बदलने का जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
आदित्य कुंडू, एक्सईएन, सब अर्बन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed