फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dalal in Tehsil's record room, charge sheet to five employees

Panipat News: तहसील के रिकॉर्ड रूम में दलाल, पांच कर्मचारियों को चार्जशीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dalal in Tehsil's record room, charge sheet to five employees
पानीपत। लघु सचिवालय स्थित तहसील के रिकॉर्ड रूम तक में दलालों का बोलबाला हो चुका है। यहां के कर्मचारी अवकाश वाले दिन दलालों के काम करते हैं और कार्य दिवस में दफ्तर बंद कर देते हैं। ऐसे ही एक मामले की शिकायत में डीसी वीरेंद्र दहिया ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित पांच कर्मचारियों को चार्जशीट किया है। चार्जशीट में कर्मचारियोें को दलालों की पहचान कर उनका ब्योरा देना होगा। इसके बाद दलालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। डीसी ने इस मामले की जांच जिला राजस्व अधिकारी को दे दी है। उन्हें एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को अवकाश होने के बाद भी तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम के कमरा नंबर पांच खुला था। इसमें कुछ दलाल अंदर थे। मौके पर पांच कर्मचारी भी मौजूद थे। कर्मचारियों में पटवारी समेत तीन पुरुष और दो महिलाएं थीं। वे अंदर तक पहुंचे लोगों के इंतकाल संंबंधित काम निपटा रहे थे।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को कार्य दिवस होने पर भी रिकॉर्ड रूम बंद कर दिया गया था। दूसरी ओर जिले भर के लोग अपने इंतकाल चढ़वाने के लिए तहसील कार्यालय में चक्कर काट रहे थे। इसकी शिकायत उपायुक्त को दी गई। उपायुक्त को कुछ वीडियो भी दिखाई गई, जिसमें स्पष्ट तौर पर दिखाई दिया कि अवकाश के दिन दलाल रिकॉर्ड रूम में काम करवाने पहुंचे थे। इस पर डीसी वीरेंद्र दहिया ने संबंधित पांचों कर्मचारियों को तलब कर लिया। उन्होंने रिकॉर्ड रूम के अंदर घुसे लोगों के बारे में पूछताछ की, लेकिन कर्मचारियों ने उनके बारे में डीसी को नहीं बताया। इससे खफा डीसी ने संबंधित पांचों कर्मचारियों को चार्जशीट कर दिया। डीसी ने कहा कि किसी भी विभाग में इस प्रकार की अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed