फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dairy operator shot dead on daughter's birthday

बेटी के जन्मदिन पर डेयरी संचालक की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dairy operator shot dead on daughter's birthday
पानीपत। देसराज कॉलोनी में बेटी के जन्मदिन पर बुधवार की रात 12:30 बजे डेयरी संचालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से पहले बदमाशों ने डेयरी संचालक के घर में घुसकर उसके पिता के साथ मारपीट की थी। वह उलहाना लेकर आरोपियों के घर गया तो वहां महिलाओं ने उस पर पथराव कर दिया और उसके बाद आरोपियों ने डोगा और कट्टे से फायर कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। एक गोली उसकी छाती में लगी थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में देशराज कॉलोनी निवासी जोगेंद्र ने बताया कि उनकी कॉलोनी में भैंसों की डेयरी है। एक साल पहले प्रवीन के साथ किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हुई थी। इस रंजिश के चलते बुधवार रात प्रवीन, चिंटू, सुनील, राकेश, मिंटू, साधु, भोलू, सोनू, टिंकू संदीप व पांच अन्य उनके घर में घुस गए और सो रहे पिता सुखबीर को मारपीट कर फरार हो गए। इसके बाद वह अपने भाई दिनेश और मोनू पंडित के साथ आरोपियों के घर उलहाना देने गए। आरोपियों की गली में पहुंचते ही आरोपी प्रवीण, साधु, संदीप व उनके घर की महिलाओं ने छत से उन पर पथराव कर दिया। वह बचाव कर वापस अपने घर की तरफ जाने लगे तो प्रवीन उर्फ बारू ने अपने हथियार डोगा और साधु ने कट्टे से उन पर कई फायर किए। एक गोली उसके भाई दिनेश की छाती में लगी। वह उसे लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि प्रवीन उर्फ बारू आदतन अपराधी है। उस पर वर्ष 2020 में गुडफिट टेलर पर गंडासी से हमला कर हत्या के प्रयास समेत 14 मामले दर्ज हैं। वह पिछले सप्ताह मंगलवार को जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाहर आने के बाद भी उसने एक लड़की से छेड़छाड़ की थी, जिसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता सुखबीर ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा नरेश, मंझला दिनेश और सबसे छोटा जोगिंद्र उर्फ मोनू है। दिनेश शादीशुदा था। उसके तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी का दशहरे वाले दिन जन्मदिन था।
हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी और तहसील कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जोगिंद्र ने बताया कि उसके भाई की मौत प्रवीन उर्फ बारू के फायर करने से और सुनील, चिंटू, राकेश, मिंटू साधु, भोलू, सोनु, टिंकू, संदीप व इनके साथियों द्वारा किये गए ईंटों के वार से हुई है।

वर्जन
मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।
- फूल कुमार, तहसील कैंप थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed