फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dahar's players made their name shine in Kabaddi

Panipat News: डाहर की खिलाड़ियों ने कबड्डी में किया नाम रोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dahar's players made their name shine in Kabaddi
पानीपत। डाहर गांव की खिलाड़ियों ने कबड्डी में एक बार फिर गांव व जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया है। ये आठ दिवसीय प्रतियोगिता पंजाब में 18 से 25 जनवरी को आयोजन की गई थी। इसमें पूरे देश से 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व डाहर की दो खिलाड़ियों ने भी किया है। इनका टीम की जीत में अहम योगदान रहा। डाहर की खुशी और काजल पिछले पांच साल से गांव स्थित रॉयल कबड्डी एकेडमी में अभ्यास कर रही हैं और राज्य-राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत प्रदेश का नाम कई बार रोशन कर चुकी हैं। यह प्रतियोगिता आठ दिवसीय रही।
विज्ञापन

कोच जोगिंद्र नंबरदार ने बताया कि खुशी और काजल का चयन कुरुक्षेत्र टीम में हुआ था। वे दोनों पहले भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं। काजल इससे पहले भी चार बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ा चुकी है। वहीं खुशी ने 2023 में आयोजित सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। दोनों पिछले पांच साल से कबड्डी का लगातार अभ्यास कर रही हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत प्रदेश का मान बढ़ रही हैं। अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पदक जीत देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों का चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम में हुआ। पंजाब में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भाग लिया। इसका समापन 25 जनवरी शनिवार को हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। डाहर गांव की खुशी और काजल ने टीम की जीत में अहम रोल निभाया। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि बीए बतरा ने पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed