फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dahar's daughters shine in Kabaddi

Panipat News: कबड्डी में चमकी डाहर की बेटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dahar's daughters shine in Kabaddi
डाहर टीम को प्रथम स्थान हासिल करने पर ट्रॉफी देकर सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत : सोशल - फोटो : mathura
पानीपत। डाहर की बेटियां कबड्डी में लगातार जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने नौ मार्च को जींद में आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। इसमें लगभग 26 टीमों ने हिस्सा लिया था। टीम की खिलाड़ी मुस्कान को बेस्ट रेडर और मीठी को बेस्ट डिफेंडर चुना गया। प्रो-कबड्डी लीग में मुख्यातिथि हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह रहे। उन्होंने विजेता टीमों को इनाम राशि और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रॉयल कबड्डी एकेडमी डाहर के कोच जोगिंद्र नंबरदार ने बताया कि बेटियां लगातार अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल कर रही हैं। इससे पूरी टीम का मनोबल बढ़ा है। जींद जिले के काकडोद गांव में राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जिसमें डाहर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सौनरी गुलियाना की टीम को 32-10 से हरा प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि मनप्रीत सिंह ने टीमों का शानदार प्रदर्शन देख इनाम राशि में पांच-पांच हजार रुपये अपनी तरफ से बढ़ाकर विजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रथम स्थान हासिल करने पर डाहर की टीम को 20 हजार रुपये, सौनरी गुलियाना की टीम को द्वितीय स्थान हासिल करने पर 16 हजार रुपये और काकडोद की टीम को तृतीय स्थान हासिल करने पर 10 हजार रुपये की इनाम राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। डाहर टीम की मुस्कान बेस्ट रेडर और मीठी बेस्ट डिफेंडर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन :
10 मार्च सोमवार को सुताना गांव में सीनियर राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल लिया गया। इसमें डाहर की बेटियों का चयन सीनियर प्रतियोगिता के लिए हुआ है जिससे टीम में खुशी का माहौल बना हुआ है। इसके लिए खिलाड़ी मीठी, भावना, मुस्कान, नंदिनी, प्रीति, किरण और प्राची का चयन हुआ है। खिलाड़ी मीठी और मुस्कान ने बताया कि उनका और उनकी टीम का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला कबड्डी को पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाना है। इसके लिए वे लगातार अभ्यास कर रही हैं।

डाहर टीम को प्रथम स्थान हासिल करने पर ट्रॉफी देकर सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत : सोशल

डाहर टीम को प्रथम स्थान हासिल करने पर ट्रॉफी देकर सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत : सोशल- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed