फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dabang beats SPO controlling traffic jam, case registered

Panipat News: दबंग ने जाम कंट्रोल कर रहे एसपीओ को पीटा, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Dabang beats SPO controlling traffic jam, case registered
पानीपत। बाईपास रोड स्थित देशवाल चौक पर जाम कंट्रोल कर रहे एक एसपीओ को चमराड़ा गांव के एक दबंग युवक ने पीट दिया। जिस पर एसपीओ ने दबंग की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को एसपीओ फूल कुमार ने बताया कि वह वेस्ट जोन ट्रैफिक में तैनात है। शनिवार को उसकी ट्रैफिक ड्यूटी देशवाल चौक पर सुबह 08.00 से दोपहर तीन बजे तक लगी हुई थी। वह सुबह करीब 9:30 बजे पर देशवाल चौक पर जाम लगने की वजह से ट्रैफिक कंट्रोल कर रहा था। तभी एनएफएल नाके से एक कार आई। जो तीसरी लेन में आकर रुकी। उसकी वजह से जाम बढ़ गया। चालक को जब गाड़ी वापस लेकर लाइन में चलने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद चालक तैश में आ गया और गाली गलौज करने लगा। रोकने पर चालक ने गाड़ी से उतरकर मारपीट करनी शुरू कर दी और नेम प्लेट भी तोड दी। आरोपी ने गला पकड़कर मुंह पर थप्पड मारे और कहा की आगे से गाड़ी रोकी तो जान से मार देगा। आरोपी का नाम सुरेंद्र सिंह निवासी चमराड़ा है। एसपीओ ने थाना प्रभारी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने इसमें देर शाम को मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed