{"_id":"6aedf33fd4de926e74090686","slug":"the-number-of-passengers-in-roadways-buses-increased-forcing-them-to-travel-standing-panipat-news-c-244-1-pnp1006-167242-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी, खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी, खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर
विज्ञापन
-त्योहारी सीजन में घर जाने वालों की लगी लंबी लाइन
-बसों में सीट के लिए मारा मारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। त्योहारी सीजन में घर जाने वालों की बस अड्डे पर लंबी लाइन लगी रही। शुक्रवार को सप्ताह का अंतिम कार्य दिवस होने के चलते कर्मचारी शाम को रोडवेज बसों के माध्यम से अपने घरों की तरफ लौटते नजर आए। बसों में सीट नहीं मिलने के कारण यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार शाम को पानीपत बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
दिल्ली, चंडीगढ़, करनाल, रोहतक, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और अन्य रूटों पर जाने वाली बसों में सीट के लिए मारामारी की स्थिति बनी रही। बस आते ही यात्री सीट पकड़ने के लिए दौड़ पड़ते थे, लेकिन अधिकतर यात्रियों को सीट नहीं मिल पाई। कई यात्री अपने परिवार और सामान के साथ बस अड्डे पहुंचे थे, लेकिन उन्हें खड़े होकर ही सफर करना पड़ा। बसों में सीट नहीं मिलने के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।
यात्री लोकेश, सोनू और विक्रम ने बताया कि उन्होंने काफी देर तक बस का इंतजार किया, लेकिन हर बस में भीड़ ही भीड़ थी। कुछ यात्री दो-दो बसें छोड़कर तीसरी बस में खड़े होकर जाने को मजबूर हुए। यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों से ऐसी स्थिति में पहले ही संबंधित तैयारियाें को पूरा करने की मांग की है। इससे अन्य यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
त्योहारों पर अपने घर को जाने वाले यात्रियों के लिए कई रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है। साथ ही कई रूटों पर बसोंं के फेरे बढ़ाए गए है। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो।
विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, पानीपत।
31