{"_id":"60ede7008ebc3ef625195889","slug":"d-panipat-news-knl763851124","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 एमएम बारिश ने खोली शहर की निकासी व्यवस्था की पोल, सड़कें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 एमएम बारिश ने खोली शहर की निकासी व्यवस्था की पोल, सड़कें जलमग्न
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश भले ही करीब 15 एमएम हुई हो, लेकिन इसने भी नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के बाजारों से लेकर कॉलोनियों व कई मुख्य सड़कों पर बरसाती पानी भर गया। यहां तक चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले जीटी रोड पर भी कई जगह जलभराव से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नूरवाला और वार्ड नंबर-26 की मुख्य सड़कों में भी पानी भरा रहा। उधर, शहर की आउटर कॉलोनियों में भी बरसाती पानी भरने से लोगों को काफी समस्याएं झेलनी पड़ी।
शहर में कई कॉलोनियों पर सीवरेज सिस्टम ब्लॉक होने से बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई। असंध रोड फ्लाईओवर के नीचे बने अंडरपास के नीचे भी बरसाती पानी भर गया। अनाज मंडी मेें निकासी न होने से तकरीबन सभी सड़कों में जलभराव हो गया। दूसरी ओर नगर निगम ने दावा किया है कि उसके नाला गैंग में करीब 150 कर्मचारी रोजाना शहर के नाले और नालियों की सफाई कर रहे हैं। वहीं एनएचएआई ने भी जीटी रोड के साथ जाने वाले ड्रेन को साफ करने का काम किया है। इसके बाद भी शहर में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
लोगों से बातचीत-
कई कॉलोनियों का रास्ता रुका
अनाज मंडी की सड़कों पर बरसाती पानी भरने से विकास नगर, आजाद नगर, नांगल खेड़ी, कृष्ण पुरा, संजय कॉलोनी, राज नगर समेत अनाज मंडी व सब्जी मंडी के लोगों को भी आने-जाने में परेशानी हुई। - संजीव मान
विज्ञापन
हर बार जीटी रोड पर जलभराव
बरसात चाहे हल्की हो या तेज हो शहर में निकासी का कोई सिस्टम ही नहीं है। हर बरसात में जीटी रोड पर तो पानी भर ही जाता है। खास तौर पर अनाज मंडी गेट से लेकर खादी आश्रम होते हुए गोहाना रोड तक स्थिति खराब होती है। - राजबीर
पालिका बाजार में भी भरा पानी
बहुत कम बरसात हुई है, बावजूद इसके पालिका बाजार में पानी भर गया है। यहां तक कि पालिका बाजार से बाहर जीटी रोड के साथ लगती पार्किंग में भी पानी भरने लगा। गनीमत रही बरसात कम हुई वरना मुश्किल हो जाती। - सुमित शर्मा
विद्यानंद कॉलोनी में भरा पानी
विद्यानंद कॉलोनी की मुख्य सड़क पर पहले से गंदा पानी भरा रहता है। इसके बाद बारिश का पानी भी सड़क के बीच ही जमा हो गया। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। इसका निकासी का भी कोई साधन नहीं है। - दीपक गुप्ता
असंध पाुल के नीचे हर बार भरता है पानी
असंध रोड पुल के नीचे अंडरपास है। यहां हर बारिश में पानी भरता है। इस बार भी बारिश काफी कम हुई लेकिन यहां पर पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी होती है। आज तक यहां का निकासी का सिस्टम नहीं बन पाया। - दानिश
वर्जन-
रोजाना हो रही नालों की सफाई: सफाई निीरीक्षक
निगम रोजाना नालों की सफाई करवा रहा है। नाले व नालियों की सफाई के लिए निगम ने नाला गैंग को लगाया गया है। इसके अलावा जहां से भी सफाई संबंधित शिकायत मिलती है, वहां पर तुंरत प्रभाव से सफाई करा दी जाती है।
- रिंकू शर्मा, सफाई निरीक्षक, नगर निगम, पानीपत।