फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

मार्निंग वॉक कर घर लौटे तो बुजुर्ग तो दरवाजे खुले मिले मार्निंग वॉक कर घर लौटे तो बुजुर्ग तो दरवाजे खुले मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
d
वधावा राम कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक से घर लौटे बुजुर्ग को घर में चोरी का पता चला। चोरों ने 15 तोले सोना, आधा किलो चांदी और 30 हजार नकद पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। किला थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

वधावा राम कॉलोनी निवासी ब्रह्म सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सोनू और छोटा बेटा रवि है। दोनों बेटे शादीशुदा हैं। गत 20 जून की रात बड़ा बेटा सोनू और बहू पायल दूसरी मंजिल पर छत पर सो रहे थे। छोटा बेटा रवि और बहू पहली मंजिल पर अपने कमरे में सो रहा था। जबकि वह पत्नी और पोते के साथ पहली मंजिल के बरामदे में लेटे थे। रात एक बजे तक वह और उसका बेटा रवि जाग रहे थे, जिसके बाद ही सोए। रोज की तरह सुबह चार बजे मॉर्निंग वॉक के लिए जाने लिए उठे और पत्नी के साथ नीचे आए। वे सैर करने चले गए और पत्नी बाहर का दरवाजा बंद कर फिर सोने चली गई। सुबह करीब साढ़े छह बजे बजे घर लौटे तो मेन गेट के बाद घर के अंदर का दरवाजा खुला मिला। घर से 15 तोले सोना, आधा किलो चांदी और 30 हजार रुपये नकदी चोरी मिली।
विज्ञापन

दो बार हुआ शक, दूसरी बार में ली मकान की तलाशी
ब्रह्म सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे वह अपनी पत्नी के साथ ग्राउंड फ्लोर पर आया था। वह बाथरूम में जाने लगा तो अंदर का दरवाजा खुला मिला, लेकिन तब लगा कि शायद पत्नी अंदर गई होगी। जिस पर वह सैर पर चला गया। सुबह लौटा तो अंदर का दरवाजा खुला ही मिला और बेटे रवि का मोबाइल ग्राउंड फ्लोर पर मिला। बेटे को फोन नीचे पड़ा होने की कोई जानकारी नहीं थी। जिसके बाद शक गहराया और कमरे में जांच की तो चोरी हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह पहले ही हुई थी छोटे बेटे की शादी
ब्रह्म सिंह ने बताया कि चार माह पहले ही उसके छोटे बेटे रवि की शादी हुई थी। जिस वजह उनके मकान में गहने रखे थे। ब्रह्म सिंह के अनुसार आरोपी एक तोले के 2 मंगल सूत्र, चार तोले के दो किटी सेट, चार तोले के दो हार सेट, एक तोले के तीन सेट कानों के झुमके, एक तोले की बालियां, एक तोले का एक सेट एवं पांच तबीजी, एक तोले की एक चेन मर्दानी, एक तोले की जेंट्स अंगूठी, तीन तोले की आठ अंगूठी लेडीज, चांदी की चार जोड़ी पायल और 30 हजार रुपये चोरी मिले।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed