फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

मनोज के सुसाइड नोट का तीसरा पन्ना: सॉरी मम्मी और पापा, मैंने आशा को मार दिया है, अब मैं सुसाइड करने जा रहा हूं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
d
सॉरी मम्मी और पापा! मैंने आशा की गला घोंटकर हत्या कर दी है और अब मैं भी सुसाइड करने जा रहा हूं। अगर मैं यह कदम नहीं उठाता तो आशा झूठे केस में मेरे साथ तुम्हें भी जेल में डलवा देती। सुसाइड नोट के तीसरे पन्ने पर माता-पिता के लिए ये पंक्तियां लिखकर आसन कलां के मनोज (27) ने मॉडल टाउन स्थित शांति नगर में अपने किराए के मकान में 20 जून को आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मनोज ने सुसाइड में लिखा कि 30 जनवरी 2019 को उसका जन्मदिन था। इस मौके पर वह समालखा के एक होटल में आशा से मिला था, जहां पर आशा ने उसकी एक वीडियो बना ली। वीडियो के जरिए आशा उसे ब्लैकमेल करने लगी। झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देने लगी और फिर शादी का दबाव बनाया, जिस पर उसने 19 जनवरी 2020 को आशा से शादी कर ली।
विज्ञापन

शादी के बाद वह गांव आसन कलां में पत्नी आशा को लेकर रहने लगा था। वहां पर आशा जींस पहनती थी, जिसे लेकर घर में क्लेश शुरू हो गया था। उसने सलवार-सूट पहनने के लिए बोला तो आशा ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर थर्मल पुलिस चौकी में मां और चचेरी बहन के खिलाफ शिकायत दे दी। फिर उसने शहर में रहने की जिद की। वह मान गए तो उनका समझौता हो गया और वे शांति नगर में आकर रहने लगे। मनोज ने यह भी लिखा है कि सास सुमित्रा, साला सचिन और पत्नी आशा हर महीने उसका वेतन छीन लेते थे। यहां तक साले की बाइक की किस्त भी उसी से भरवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पति से मिलने से रोका तो पत्नी उठा लेती थी चाकू
मनोज ने लिखा कि शादी के बाद उसे पता चला कि आशा की पहले भी शादी हो चुकी है। आशा पहले पति सुनील के साथ बातचीत करती थी। वह विरोध करता तो पत्नी रसोई से चाकू उठा लेती थी और अपने कपड़े फाड़ लेती थी। यहां तक कि उसे तीन-तीन दिन तक भूखा रखती थी। अब आशा लगातार तीन दिन से पहले पति सुनील से बात कर रही थी, वह मना करता, लेकिन सुनती ही नहीं थी। जिससे परेशान होकर 20 जून को आशा की गला घोंटकर हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर घुसी, मनोज का शव फंदे पर लटका हुआ था और आशा का शव बेड पर पड़ा था। बेड से तीन पेज का मनोज द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं दी गई है, शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- योगेश कटारिया, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed