फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

इक्को गाड़ी के साइलेंसर में जमा मिट्टा को निकालकर बेचने के लिए बने साइलेंसर चोर, चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
d
सीआईए-2 पुलिस ने मकानों के बाहर खड़े वाहनों से साइलेंसर चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि साइलेंसर में जमा मिट्टी के लिए ये चोर बने। इसे व्हाइट गोल्ड बताकर इन्होंने इसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये किलो बताई है। सभी साइलेंसर इको गाड़ी से चुराए गए हैं।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम असंध रोड पर मौजूद थी। सूचना पर कच्चा कैंप में दबिश देकर इन चोरों को साइलेंसर और मिट्टी समेत गिरफ्तार किया। इनमें पुरेवाल कॉलोनी निवासी रामसिंह उर्फ हैप्पी, रोहित, जतिन और कच्चा कैंप निवासी राजा शामिल हैं। इन्होंने चोरी की छह वारदातें स्वीकार कीं। पूछताछ के लिए इन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों के मुताबिक, एक साइलेंसर से करीब 800 ग्राम तक मिट्टी निकलती है। ये धातु युक्त मिट्टी किसी चीज में प्रयोग होता है, इसकी अभी जानकारी नहीं है। सभी साइलेंसर इको गाड़ी से चुराए गए हैं। वहीं अभी तक निकाली गई धातु युक्त मिट्टी को आरोपियों ने नहीं बेचा था। सभी आरोपी शॉर्टकट तरीके से अमीर बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने ये तरीका अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वारदातों का हुआ खुलासा
थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत मुखिजा कालोनी में 8 जून को राकेश, 13 मई को शांति नगर में जसमेर की दो गाड़ियों से, 15 मई को मुखिजा कालोनी में भूपेंद्र व अजय की गाड़ियों, 20 मई को मुखिजा कालोनी में दिनेश और 27 मई को थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत कालूपीर कॉलोनी में रमेश की इको गाड़ियों के साइलेंसर रात में चोरी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed