फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

किशोरी को बिहार से लाकर देहव्यापार में धकेला, चाइल्डलाइन की टीम ने किया रेस्क्यू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
d
किला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला एक किशोरी को बिहार से लेकर आई और करनाल के गांव तरावड़ी निवासी एक युवक से शादी करा दी। पति ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया और जबरन दूसरे पुरुषों के साथ उसके संबंध बनवाए। एक माह तक पीड़ा झेलने के बाद किशोरी ने संबंध बनाने से मना किया तो पति उसे नूरवाला लेकर आया, जहां उसके साथ मारपीट की। इसकी भनक पड़ोसियों को लगी तो चाइल्डलाइन को सूचना दी गई, जिसके बाद किशोरी को रेस्क्यू कराया गया।
विज्ञापन

चाइल्डलाइन कोऑर्डिनेटर पूजा मलिक ने बताया कि महिला संरक्षण और बाल विवाह निषेध अधिकारी के पास सूचना आई थी कि 16 वर्षीय किशोरी को नूरवाला के एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया है। जिसके साथ मारपीट की जा रही और उस पर गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। वीरवार शाम टीम नूरवाला पहुंची और बच्ची को रेस्क्यू किया। काउंसलिंग में पता चला कि किशोरी बिहार के जिले छपरा के एक गांव की रहने वाली है। पिता की मौत हो चुकी है। छोटूराम चौक के पास रहने वाली सरस्वती (रिश्ते में दादी) ने किशोरी की मां को सपने दिखाए और उसे अपने साथ पानीपत ले आई। पानीपत में लाकर उसकी आठ मार्च को करनाल के तरावड़ी निवासी वीरेंद्र के साथ शादी कर दी गई। पति ने रुपये के एवज में दूसरे पुरुषों के साथ उसके संबंध बनवाए। इंकार करने पर 25 अप्रैल को पति उसे नूरवाला लेकर पहुंचा, जहां से सरस्वती उसे अपने साथ छोटूराम चौक स्थित मकान में ले आई।
विज्ञापन

पति और शादी कराने वाली महिला ने बनाया दबाव
किशोरी ने बताया कि सरस्वती बिहार से किशोरियों को सपने दिखाकर पानीपत लाकर बेच देती है। उसके साथ भी ऐसा ही किया गया। सरस्वती ने भी उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना किया तो उसके साथ मारपीट की। किशोरी ने पानीपत में रहने वाली उसके गांव की ही एक महिला को अपनी आपबीती बताई। महिला ने अपने पति के साथ मिलकर महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज, मजिस्ट्रेट के सामने कराए बयान
अधिकारी पूजा मलिक ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया। जिसके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। वहीं किला थाना पुलिस ने उपरोक्त मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की है। शुक्रवार को किशोरी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर बयान दर्ज कराए गए और करनाल महिला थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है। करनाल पुलिस अब मामले की जांच करेगी और आरोपी पति पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed