फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

अनाज मंडी में दिन भर उतरी फसल, नहीं हुई फसल की खरीद,किसान अनाज मंडी में ही करते रहेंगे इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
d
आढ़ती एसोसिएशन की वीरवार से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद पानीपत की अनाज मंडी में किसी भी किसान की फसल की खरीद नहीं हो पाई। आधे से ज्यादा किसानों को तो मंडी में आने के बाद पता चला कि आढ़ती हड़ताल पर चले गए हैं। आढ़तियों की ये हड़ताल अब धरती पुत्रों के लिए अग्नि परीक्षा बन गई है। फसल को मंडी में अनलोड करने के बाद न तो किसान इसे वापस लोड करवाकर अपने घर ले जा सकते हैं और न ही इसकी खरीद हो पा रही है। अब किसानों के पास महज इंतजार के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। पूरा दिन किसान अपनी फसल की खरीद के लिए बाट जोहते नजर आए। मजबूर किसानों का कहना रहा कि अगर उन्हें पता होता कि आढ़ती हड़ताल पर हैं, तो वे अपनी फसल को लेकर मंडी में आते ही नहीं। अब वापस गए तो अलग से फसल ढुलाई के लिए दो गुना किराया देना होगा। दूसरी ओर अनाज मंडी में चौकीदार न होने के कारण किसान अपनी फसल की चौकीदारी करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही फसल लेकर बैठा हूं : तिलक
बुधवार सुबह से ही अपनी फसल लेकर अनाज मंडी में बैठा हूं। बुधवार को कट्टे न होने के कारण आढ़ती ने कहा था कि कल खरीद करेंगे और वीरवार दोपहर को पता चला कि आढ़ती धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

-तिलक कुमार, किसान, गांव डाडोला।
गेट पास कटने के बाद भी खरीद नहीं की : धर्मपाल
अनाज मंडी में आने के बाद गेट पास भी कटवा लिया, लेकिन जिले के आढ़ती धरने पर बैठे होने के कारण गेहूं की खरीद नहीं कर रहे हैं। अब अनाज मंडी में खाट मंगाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि चौकीदारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपाल सिंह, किसान, शिमला गुजरान।
फसल उतरवाने के बाद पता चला कि खरीद बंद है : रामपाल
फसल उतरवाने के बाद पता चला कि फसल खरीद बंद हो गई है। पहले दिन लगभग 160 क्विंटल गेहूं लेकर अनाज मंडी में आया हूं। यहा पर फसल को बेचना भी है और गांव में बची फसल की कटाई भी करवानी है।
-रामपाल सिंह, किसान, गांव डाडोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed