फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

नई शेड्यूलिंग के कारण गेट पास मिलने से पहले की अनाज मंडी में फसल लाने को मजबूर किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
d
नई शेड्यूलिंग के बाद से पहले ही किसान परेशान हैं, दूसरी बड़ी परेशानी फसल रखने की जगह को लेकर है। नतीजा गेट पास नहीं मिलने के बावजूद किसान फसल लेकर मंडी पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि अब मंडी में ही गेहूं की रखवाली करते हुए गेट पास का इंतजार करेंगे। कई किसानों के पास जगह की समस्या है। फसल कटने के बाद किसानों के घर में इतनी जगह नहीं है कि वह अपनी सैकड़ों क्विंटल फसल को स्टोर कर सकें और गेट पास मिलने का इंतजार करें। कंबाइन से कटाई होने के दौरान ट्रैक्टर और ट्राली किराए पर लाया जाता है। जिसके कारण वे कटाई के दिन ही फसल को अनाज मंडी में लेकर आते हैं। अगर जगह हो भी तो गेट पास का इंतजार किया जाए तो फिर से ट्रैक्टर ट्राली किराए पर लाने में खर्च बढ़ेगा।
विज्ञापन

अनाज मंडी में कुछ किसान तो ऐसे हैं, जो दो से तीन दिन से अपनी फसल लेकर अनाज मंडी में बैठे हैं और गेट पास का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल बेचने के लिए सरकार ने नए नियम बना दिए हैं, जिससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की मांग है कि फसल लेकर आने वाले किसानों को अनाज मंडी प्रवेश पर गेट पास दिया जाना चाहिए ताकि कटाई अनुसार किसान अपनी फसल बेेच सकें।
विज्ञापन

बोले किसान
खेत और घर में फसल रखने की ज्यादा जगह नहीं है। जिसके कारण अनाज मंडी में आकर अपनी फसल रखी है। अब यहीं फसल रखकर अपने गेट पास का इंतजार करना पड़ेगा। बाद में फसल को दोबारा लेकर आता तो दोगुना किराया लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विरेंद्र सिंह देशवाल, किसान गांव बेगमपुर
अनाज मंडी में जैसे-जैसे किसान गेहूं लेकर आता रहे, उसके अनुसार मार्केट कमेटी को गेट पास बनाना चाहिए ताकि कटाई होने के बाद बेचने के लिए इंतजार न करना पड़े। अनाज मंडी में गेट पास बनाने से रोजाना खरीद में भी इजाफा होगा।
- रमेश चंद, किसान गांव बिंझौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed