{"_id":"606a0ae98ebc3e590d66c7c3","slug":"d-panipat-news-knl662149121","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट पर लकी ड्रा निकलने का झांसा देकर 55850 रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लिपकार्ट पर लकी ड्रा निकलने का झांसा देकर 55850 रुपये की ठगी
विज्ञापन
गढ़ी सिकंदरपुर निवासी एक युवक से फ्लिपकार्ट पर लकी ड्रा निकलने का झांसा देकर ठग ने 55850 रुपये ठग लिए। दूसरी ओर आरके पुरम निवासी दूसरे युवक के खाते से ठग ने 40 हजार निकाल लिए। दूसरे युवक का कहना है कि उसके पास एटीएम कार्ड है, आशंका है कि ठग ने क्लोन कार्ड से खाते से नकदी निकाली है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गढ़ी सिकंदरपुर निवासी विकास ने बताया कि गत 31 मार्च को उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह फ्लिपकार्ट से बोल रहा है। उसने कहा कि 1.26 लाख रुपये का लकी ड्रा निकला है। आरोपी ने कहा कि लकी ड्रा की नकदी को खाते में डलवाने से पहले उन्हें कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आरोपी ने एक खाता नंबर भेजा और उसमें डाउन पेमेंट के नाम पर पहले 1250, फिर 6500, 7500, 12600, 9 हजार, 9 हजार, 10 हजार करके कुल 55850 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। रुपये वापस मांगे तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद उसने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी।
दूसरा मामला
आरके पुरम निवासी अनिल कुमार ने बताया कि दो अप्रैल को रात साढ़े आठ बजे उसके खाते से 40 हजार कट गए। अनिल का कहना है कि उपरोक्त नकदी एटीएम कार्ड की मदद से निकाली गई है। 10 हजार की चार ट्रांजेक्शन कर कुल 40 हजार निकले गए हैं। उसका एटीएम कार्ड उसके पास है, उसने किसी को ओटीपी नहीं बताया, इतनी सावधानी के बावजूद भी खाते से नकदी कट गई। आशंका है कि आरोपी ने क्लोन कार्ड से एटीएम से रुपये निकाले है। उसने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है।