फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

कूड़ा पृथीकरण और जैविक खाद बनाने के टेंडर से नाराज शहर की सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
d
निंबरी डंपिंग स्टेशन पर कूड़ा पृथीकरण और इससे जैविक खाद बनाने के 28 करोड़ के टेंडर से शहर की सरकार पहले ही नाराज चल रही है। काम देरी से शुरू करवाने पर करीब पौने दो करोड़ की जुर्माना भी लगाया जा चुका है। अब फिर से विवाद सामने आ गया है। सात अप्रैल तक इसका काम ठेका कंपनी को पूरा करना था, जो अब तक केवल 20 प्रतिशत ही पूरा हो सका है। दूसरी ओर कंपनी ने भुगतान के लिए बिल तैयार कर निगम कार्यालय भेज दिए हैं। इससे जनप्रतिनिधियों की नाराजगी बढ़ गई है। एक बार फिर से इसके भुगतान को रोकने के लिए शहर की सरकार बैठक कर सकती है।
विज्ञापन

निगम सदन की बैठक में भी पार्षदों ने इस टेंडर को रद्द करने की मांग उठाई थी, लेकिन निगम ने दो टूक जवाब दिया था कि वे इसे रद्द नहीं कर सकते। सिर्फ सरकार को सदन के जरिए इसे रद्द करने की अपनी सहमति ही भेज सकते हैं। जिस पर सदन ने प्रस्ताव पास करते हुए दूसरा टेंडर लगवाने की मांग भी की थी और तब तक इस योजना में किसी भी प्रकार के भुगतान पर रोक लगाने की बात कही गई थी। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अब निगम अधिकारी फिर से इसका भुगतान करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

पौने दो करोड़ लगाया जुर्माना, जेबीएम को कूड़ा डालने की थी मनाही
निगम ने सदन को बताया था कि देरी से काम शुरू करवाने पर कंपनी को पौने दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। वहीं, कूड़ा वेरिफाई करने के लिए कि कौन सा कूड़ा निगम ने डंपिंग यार्ड में डाला है और कौन सा कूड़ा जेबीएम ने डाला है, इसके लिए जेबीएम कंपनी को लिजेसी वेस्ट की साइट पर कूड़ा डालने के लिए मना किया गया था, लेकिन निगम के इन आदेशों का आज तक पालन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले पार्षद- निगम को देना होगा जवाब
निगम पार्षद लोकेश नांगरू, अश्वनी धींगड़ा, योगेश डाबर समेत कई अन्य पार्षदों ने कहा कि वे इसका भुगतान नहीं होने देंगे। इसके बारे में निगम से जवाब तलब किया जाएगा। निगम सदन पहले दिन से ही इस काम के विरोध में था, बावजूद इसके निगम ने इस काम को चलाए रखा। सदन में इसकी पेमेंट तक रोकने की बात रखी गई थी। अगर निगम पेमेंट करता है तो सदन को इसका जवाब देना होगा। इसके लिए जल्द ही बैठक कर आगामी रणनीति के लिए फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed