{"_id":"6068b9698ebc3e5923690067","slug":"d-panipat-news-knl661238165","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मेडिकल स्टोर पर सीएम फ्लाइंग का छापा, ट्रामाडोल मिलने पर एक सील और दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मेडिकल स्टोर पर सीएम फ्लाइंग का छापा, ट्रामाडोल मिलने पर एक सील और दो को नोटिस
विज्ञापन
प्रतिबंधित दवा ट्रामाडोल को बेचने की सूचना पर शनिवार को सीएम फ्लाइंग टीम करनाल और स्वास्थ्य विभाग पानीपत की टीम ने शहर में चार जगह छापा मारा। एक मेडिकल स्टोर को प्रतिबंधित दवा ट्रामाडोल बेचने पर सील कर दिया गया, जबकि दो मेडिकल स्टोर को ड्रग एक्ट का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया। साथ ही टीम को नकली व एक्सपायरी डेट की दवाएं भी मिलीं हैं। वहीं समालखा के मेडिकल स्टोर पर स्टॉक और दवाएं सही मिलीं। टीम ने कहा कि नोटिस देने के बावजूद दवाओं के बिल नहीं दिखा पाने पर कार्रवाई की जाएगी।
टीम ने कलंदर चौकी स्थित विनायक मेडिकोज, नानक साईं मेडिकोज और शेट्टी मेडिकोज पर छापा मारा। विनायक मेडिकोज से चार दर्जन से अधिक प्रतिबंधित दवा ड्रामाडोल मिली। जिसके बाद विनायक मेडिकोज को सील कर दिया गया। इसके अलावा नानक साईं मेडिकोज और शेट्टी मेडिकोज में ड्रग एक्ट का उल्लंघन पाया गया। जिसके बाद इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एक मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट नहीं मिला जबकि दूसरे मेडिकल स्टोर में संचालक खुद ही डॉक्टर बनकर ड्रिप और इंजेक्शन लगाता मिला। जिन्हें नोटिस जारी किया गया है। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से एक ही समय पर अलग-अलग जगहों पर रेड की। यह कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली।
ट्रामाडोल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे, स्टॉक रजिस्टर में मिली गड़बड़ी
कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विनायक मेडिकोज में मिली प्रतिबंधित दवा ट्रामाडोल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही एक्सपायरी डेट की दवाएं मिलीं, जिन्हें अलग से रखना होता है और डिस्पोज ऑफ कर दिया जाना चाहिए था। टीम को नकली दवाएं भी मिलने की आशंका है, जिस पर दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। दवाओं का स्टॉक रजिस्टर भी चेक किया गया है, जिसमें अनियमितताएं मिली हैं।
विज्ञापन
2018 में सरकार ने ट्रामाडोल पर लगाया था प्रतिबंध
ट्रामाडोल एक दर्द निवारक दवा है। जिसे सरकार ने 2018 में साइकोट्रॉपिक ड्रग घोषित कर दिया था। यह एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आती है। इस फाइटर ड्रग के साथ ही आतंकी संगठन आईएसआईएस ड्रग भी कहा जाता है। ड्रामाडोल बहुत ही असरदार दर्द निवारक है, जिसे आतंकी घायल के होने के दौरान लेते है। जिसके चलते इस दवा की विदेशों में तस्करी की जा रही थी। कोरियर के जरिए इस दवा को भेजा जाता था। ऐसे में 26 अप्रैल 2018 को सरकार ने इस दवा को काउंटर पर यानि मेडिकल स्टोर पर इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था।
ये रहे शामिल
टीम में सीएम फ्लाइंग करनाल से एसआई राममेहर, एसआई शेर सिंह, एसआई सुकमपाल, एएसआई राज सिंह, एएसआई रणबीर, हेड कांस्टेबल राजेश भी शामिल रहे। इनके साथ स्वास्थ्य विभाग से ड्रग इंस्पेक्टर विजय राजे भी शामिल रही।
सीएम फ्लाइंग टीम के साथ शहर में तीन जगहों पर अलग-अलग मेडिकल स्टोर पर रेड की गई। इस दौरान एक स्टोर पर प्रतिबंधित ट्रामाडोल दवा मिली है। जिसके चलते स्टोर को सील कर दिया गया है। वहीं, अन्य जगह पर भी रेड की गई है। दो मेडिकल स्टोर को नोटिस दिया गया है। अब नोटिस के जवाब आने पर उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-विजय राजे, ड्रग इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग, पानीपत।