{"_id":"6068b9688ebc3ed8312d41a1","slug":"d-panipat-news-knl66123739","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टियों पर दावे-आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अब षनलाइन दो दिन और ऑफलाइन सिर्फ एक दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टियों पर दावे-आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अब षनलाइन दो दिन और ऑफलाइन सिर्फ एक दिन शेष
विज्ञापन
निगम द्वारा किए गए प्रॉपर्टी सर्वे में अगर किसी प्रॉपर्टी की डिटेल में कोई त्रुटि रह गई है तो इसके लिए पीएमएस हरियाणा पोर्टल पर अपनी प्रॉपर्टी सर्च कर आपत्ति दर्ज की जा सकती है। इसके लिए सिर्फ दो दिन का समय शेष है। इसके लिए सरकार ने पांच अप्रैल तक सीमा निर्धारित की है। वहीं, अगर ऑफलाइन प्रणाली को देखते हुए आपत्ति दर्ज करवानी है तो इसके लिए सिर्फ एक दिन का समय शेष रहता है। चूंकि रविवार को अवकाश होने के कारण निगम कार्यालय बंद रहेगा और सोमवार को ही कर्मचारी इस पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा निगम ने दो दो सक्षम युवाओं को हर वार्ड में भेजकर इसे करवाने की ड्यूटी लगाई है। हालांकि अभी तक शहर के लोगों को इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। न ही सक्षम युवा उन तक पहुंच पा रहे हैं। इस पर आयुक्त ने भी लोगों से अपील की है कि वे अपनी प्रॉपर्टी को पीएमएस हरियाणा पोर्टल पर सर्च कर इस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जिसके बाद 15 दिन के भीतर इनका समाधान भी किया जाएगा।
गौरतलब है कि शहर की सभी प्रॉपर्टी का याशि प्राइवेट कंपनी ने सर्वेे पूरा कर इसे ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया है। लेकिन इसके बाद भी शहर के लोगों को न तो उनकी प्रॉपर्टी आईडी मिल पा रही हैं न ही उसमें दिए गए ब्योरे से लोग संतुष्ट हैं।
पीएमएस हरियाणा डॉट कॉम वेबसाइट पर अपनी प्रॉपर्टी की डिटेल चेक की जा सकती है। अगर इसमें कोई खामी है तो यहीं पर ऑब्जेक्शन लगाया जा सकता है। इसके लिए अब 5 अप्रेल तक का समय दिया गया है। इसके अलावा ऑफलाइन मोड में निगम कार्यालय आकर इसके लिए आवेदन दिया जा सकता है। इसके बाद निगम 20 अप्रैल तक सभी आपत्तियों को दूर करेगा।
विज्ञापन
-वत्सल वशिष्ठ, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।