{"_id":"5fe793fe8ebc3e3b8d4d3240","slug":"d-panipat-news-knl55548147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसीना गांव के पास चार बदमाशों ने कार चालक पर लाठी डंडों से किया हमला, दो मोबाइल और पर्स लूटा, कार चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पसीना गांव के पास चार बदमाशों ने कार चालक पर लाठी डंडों से किया हमला, दो मोबाइल और पर्स लूटा, कार चालक गंभीर
विज्ञापन
जिले में लूट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 21 दिनों में लूट की आठ वारदात हो चुकी हैं। शुक्रवार रात को भी बदमाशों ने जीटी रोड पर एक व्यक्ति पर हमला कर दो मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया। बदमाशों ने लाठी डंडों से व्यक्ति को पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। व्यक्ति ने राहगीरों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। हालत को देखते हुए पीड़ित को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जोगी राम निवासी आसन कलां ने बताया कि वो दिल्ली में एक निजी कंपनी में कर्मचारी है। वो परिवार के साथ पटेल नगर में किराये पर रहता है। शुक्रवार को वो सोनीपत में अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। रात साढ़े 10 बजे जीटी रोड पर पसीना गांव के पास उसकी कार का पेट्रोल खत्म हो गया। वो कार को साइड में लगाकर पास ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने चला गया। पेट्रोल लेकर आया तो उसके पीछे दो बाइक पर चार युवक आए। आते ही युवकों ने उसे सड़क किनारे झाड़ियों में घसीट लिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया। बदमाश उसके दो मोबाइल फोन और पर्स लूटकर ले गए। पर्स में 500 रुपये, आधार कार्ड, लाइसेंस, एटीएम और डेबिट कार्ड था। बदमाश बात करते हुए एक दूसरे को श्रवण और मोहित कह रहे थे। बदमाश वारदात को अंजाम देकर समालखा की ओर फरार हो गए।
पसीना गांव के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन और पर्स छीनने का मामला आया है। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
राजबीर सिंह, प्रभारी सेक्टर 29 पुलिस थाना