{"_id":"5fb8143c8ebc3e9b9c28f69e","slug":"d-panipat-news-knl51476454","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश की बनी सौ पेटी देशी शराब जंगल में फेंक फरार हुआ ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश की बनी सौ पेटी देशी शराब जंगल में फेंक फरार हुआ ट्रक चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव से वैसर जाने वाली सड़क पर ऊंटला के जंगल में वीरवार की रात एक ट्रक चालक उत्तर प्रदेश की बनी करीब सौ पेटी देशी शराब फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। आशंका है कि शराब जहरीली हो सकती है। पुलिस की नकली शराब को लेकर चल रही छापेमारी के डर से सौ पेटियों से लदा पूरा ट्रक ऊंटला के जंगल में खाली कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि पानीपत में जहरीली शराब से आठ मौतों के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। गांव वासियों ने बताया कि ऊंटला गांव के कुछ लोग लकड़ी काटने जंगल में गए हुए थे। वहां लोगों ने बोतलों और पेटियों को पड़ा देखा, जिस पर गांव के सरपंच को सूचना दी। ऊंटला सरपंच बबली के पिता लखमीराम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़ियों में पड़ी शराब की पेटियों को बरामद किया। यह करीब सौ पेटी हैं। इनमें पाई गई शराब की बोतलों पर दिलदार मार्का हाफुड़ का लेबल लगा हुआ है। इनमें बोतल और पव्वे मिले हैं। पुलिस ने शराब को बरामद कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मतलौडा थाना प्रभारी आईपीएस कुलदीप सिंह ने बताया कि ऊंटला जंगल से झाड़ियों में पड़ी यूपी मार्का शराब की पेटियों को बरामद किया गया है। थर्मल चौकी इंचार्ज राजपाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।