फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

कनाडा भेजने के नाम पर युवक से ठगे 15 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
d
गांव बांध में कनाडा भेजकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से 15 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने युवक द्वारा सीएम को भेजी शिकायत के बाद सुखपाल सिंह भंडारी, सुखदेव सिंह व सिंदर पाल कौर वासी मोहाली के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दलबीर सिह पुत्र राम किशन वासी बांध ने बताया कि वह बारहवीं पास है। अक्तूबर 2014 में बिट्टू वासी पानीपत के माध्यम से वह जीरकपुर में सुखपाल सिंह भंडारी व उसकी पत्नी सिंदर पाल कौर व सुखदेव सिंह से मिला था। उसके कागजात चेक करने के बाद उसे बताया गया कि उसे कनाडा में पक्की नौकरी लगवा देंगे व पीआर भी लगवा देंगे। उसे एक लाख रुपये वेतन मिलेगा। काम पूरा कराने के लिए 26 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। पहले दो बार मे उसने उन्हें 15 लाख रुपये दिए। बाद में काम न होने पर आरोपी उन्हें टरकाते रहे। काम न होने पर पैसे वापस मागने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed