{"_id":"5fb4169a8ebc3e9bfc4f7f3a","slug":"d-panipat-news-knl511018154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी सीनियर डिप्टी मेयर डिप्टी मेयर की चुनाव तिथि निर्धारित, 13 दिन के अंदर होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी सीनियर डिप्टी मेयर डिप्टी मेयर की चुनाव तिथि निर्धारित, 13 दिन के अंदर होंगे चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत नगर निगम के चुनाव के करीब दो साल बाद अब सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होने जा रहे हैं। निगम प्रशासन इसकी तैयारियों में लग चुका है। बुुधवार को सरकार के नोटिफिकेशन की फाइल आयुक्त के समक्ष पुट-अप की जाएगी। जिसके बाद चुनाव तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। नवंबर अंत तक चुनाव करवाए जाने हैं, इस हिसाब से निगम के पास महज 13 दिनों का समय बचता है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. मनोज कुमार यादव ने चुनाव की पूरी जिम्मेदारी निगम के एग्जिक्यूटिव ऑफिसर व एडीए के जिम्मे लगाई है। आयुक्त का कहना है कि सरकारी निर्देशों के अनुसार चुनाव करवाए जाएंगे। इसकी तैयारियों के लिए निगम अधिकारियों को बोल दिया गया है।
वहीं चुनाव प्रक्रिया शुरू होने और महज 13 दिनों में चुनाव करवाने की सूचना मात्र से शहर की राजनीति में सरगर्मियां शुरू हो चुकी है। अब देखना ये है कि भाजपा पार्टी से ही सभी पार्षद हैं, ऐसे में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होता है या बैलेट पेपर के सहारे ही निगम प्रतिनिधि अपने आने वाले नेता को चुनेंगे। इसे लेकर पार्षद एक दूसरे से संपर्क साधना शुरू कर चुुके हैं। अब तक 26 में से गिने चुने करीब 7 पार्षदों के नाम ही इस दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जातीय समीकरण या वर्चस्व होगा देखने योग्य
माना जा रहा है कि सभी भाजपाई पार्षदों को पार्टी पदाधिकारी एकजुट करवाकर सर्वसम्मति से सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनवाना चाहते हैं या निगम पार्षदों की वर्चस्व की लड़ाई इस चुनाव को दूसरी दिशा में ले जाती है। हालांकि ग्रामीण और शहरी दोनों विधानसभा क्षेत्र में फैले नगर निगम के लिए ये निर्धारित करना चुनौती से कम नहीं होगा। इसके लिए निकाय एक्ट के नियमों को खंगालने का काम भी शुरू हो चुका है।
इनके नाम आगे
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में इस समय दुष्यंत भट्ट, रविंद्र भाटिया, अशोक कटारिया, लोकेश नांगरू, कोमल सैनी, विजय जैन, अशोक छाबड़ा सबसे आगे हैं, लेकिन शहर की राजनीति का रुख किस तरफ जाता है ये देखना अभी बाकी है।