फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

चार घंटे की बैठक के बाद भी मित्तल मॉल ने नहीं दिया 15 करोड़ का टैक्स, सीलिंग के डर से दुकानदारों ने दो लाख जमा कर निगम को दिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
d
निगम अपना करीब 15.30 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए मंगलवार को सेक्टर 25 स्थित मित्तल मॉल सील करने पहुंचा। यहां मॉल मैनेजर और प्रबंधन की तरफ से निगम अधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि वे मॉल को सील न करें, उनका बकाया टैक्स का भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन देर शाम तक भी करीब चार घंटे तक चली बैठक के बाद भी मॉल प्रबंधन निगम को टैक्स जमा नहीं करवा पाया। इस दौरान मॉल के कई दुकानदारों ने एकजुट होकर निगम को करीब दो लाख रुपये का टैक्स अदा किया। निगम टीम बुधवार को मॉल सील करने की चेतावनी देते हुए लौट आई।
विज्ञापन

बकाया वसूली को लेकर निगम ने शहर के करीब 98 भवनों व उनके मालिकों की सूची जारी की है, जिन्हें निगम को टैक्स अदा करना है। साथ में निगम की तरफ से चेतावनी भी दी गई है कि अगर समय से इस टैक्स को नहीं भरा गया तो कभी भी किसी भी भवन को निगम सील कर सकता है। बता दें कि इस सूची में दस से बीस लाख रुपये तक के 43 बकाया टैक्स धारक हैं। वहीं बीस लाख रुपये से लेकर 15 करोड़ रुपये तक के बकायादारों की संख्या 55 है। सभी के कुल योग सौ करोड़ रुपये से भी ज्यादा बनता है।
विज्ञापन

विज के खौफ से वसूली पर जुटे अधिकारी
जब से शहरी स्थानीय निकाय एवं गृह मंत्री अनिल विज शहर ने रिकवरी को लेकर आयुक्त के निलंबन की सिफारिश की है, तब से निगम की कर शाखा के अधिकारी दिन रात टैक्स वसूूली की तैयारियों में जुटे हैं। एक लंबे अंतराल के बाद निगम सोमवार को 1.30 करोड़ रुपये बकाया टैक्स की एक इमारत तक को सील कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स ब्रांच के सुपरिंटेंडेंट अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी मित्तल मॉल प्रबंधन के साथ बैठक की, जिसमें मॉल के कई दुकानदारों ने महज दो लाख रुपये का टैक्स जमा करवाया गया है, जो अपर्याप्त है। अब बुधवार को मॉल सील करने का प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed