{"_id":"5f9086978ebc3e9bdc31a880","slug":"d-panipat-news-knl48348658","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से एनवी ग्रुप से शराब खरीद रहा था शराब माफिया भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से एनवी ग्रुप से शराब खरीद रहा था शराब माफिया भूपेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनवी डिस्टिलरी के चेयरमैन अशोक जैन से शराब माफिया भूपेंद्र करीब दो साल से संपर्क में था। भूपेंद्र एनवी ग्रुप से एक माह में करीब 10 से 15 ट्रक मंगवाता था, जिनको शराब प्रतिबंधित राज्यों में पहुंचाकर चार गुना तक मुनाफा कमाता था। चेयरमैन अशोक जैन व शराब माफिया भूपेंद्र दोनों के रिमांड का बुधवार को दूसरा दिन था। हालांकि पुलिस अब पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
पुलिस ने रिमांड में उनसे अवैध शराब के कारोबार के बारे में पूछताछ की है। सूूत्रों के अनुसार पुलिस भूपेंद्र को लेकर सेक्टर 29 स्थित एलवन के गोदाम में पहुंची और एनवी ग्रुप के मालिक को भी फर्जी बिल्टी की बिल बुक बरामद करने के लिए इकोनॉमिक सेल की टीम उसकी फैक्ट्री में ले सकती है।
शराब तस्कर भूपेंद्र व अशोक जैन की धरपकड़ से पूछताछ में कई नाम आने की संभावना है। पुलिस भी दोनों से सख्ताई से पूछताछ कर रही है, ताकि सालों से चले आ रहे शराब तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। पुलिस ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात और बिहार की पुलिस से भी संपर्क किया है और उनके जिलों में भूपेंद्र और चेयरमैन अशोक जैन पर दर्ज मामलों की रिपोर्ट मंगाई है। क्रेजी रोमियो मार्का अंग्रेजी शराब के हर राज्यों के जिला में मामले दर्ज है, सभी मामलों को जोड़कर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यह था मामला
पानीपत पुलिस की इकोनॉमिक सेल की टीम ने पशु फिड की फर्जी बिल्टी बनाकर शराब तस्करी के मामले में एनवी ग्रुप के चेरयमैन अशोक जेन को सोमवार को सफदरजंग, नई दिल्ली से गिरफ्तार किया था। जिसको मंगलवार को समालखा कोर्ट में पेश किया गया था और उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। वहीं सीआइए टू की टीम ने शराब माफिया को भी मंगलवार को कोर्ट में पेश किया था, जिसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। वीरवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर भूपेंद्र को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।