फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   cyber crime : online fraud in panipat

ऑनलाइन ऑर्डर किया फोन समय पर नहीं पहुंचा तो कंपनी में की कॉल, खाते से निकले 50 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
cyber crime : online fraud in panipat
एक कंपनी से ऑनलाइन बुक किया मोबाइल फोन समय पर नहीं आया तो युवक ने कंपनी हेल्पलाइन पर फोन कर कारण पूछा। कंपनी की तरफ से युवक से एक रुपये का ट्रांजेक्शन करने को कहा गया, जिसके करते ही पीड़ित के खाते से दो बार में 50 हजार रुपये कट गए। इस घटना के तीन दिन बाद पीड़ित की मां के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राज नगर निवासी तेजिंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 29 में प्राइवेट नौकरी करता है। उसने 15 फरवरी को एक कंपनी से वीवी कंपनी का यू10 मॉडल का 10 हजार रुपये कीमत का एक फोन ऑर्डर किया था। जो 20 फरवरी की शाम को उनके घर पर पहुंचना था, लेकिन फोन शाम तक नहीं पहुंचा, तो पीड़ित ने एक कंपनी के हेल्पलाइन में फोन लगाकर समय पर फोन न आने का कारण पूछा, जिसके बाद फोन कटा और पीड़ित के पास दोबारा कॉल आई। वहीं, इस बार पीड़ित से एक रुपये ट्रांजेक्शन कराई, जिसके करते ही खाते से 25-25 कर दो बार में 50 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने दिखाई समझदारी और बचाए 58 हजार
पीड़ित के खाते में कुल 1 लाख 10 हजार रुपये थे। जब खाते से पहली बार 25 हजार कटने का मैसेज आया तो उसने अपने दोस्त को कॉल कर दो बार में 25-25 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। वहीं, उसने जब वह आखिरी 25 हजार भेजने लगा तो उसके पास दोबारा खाते से 25 हजार रुपये कटने का मैसेज मिला। वहीं, पीड़ित ने खाते में आठ हजार रुपये अपने दोस्त को भेज दिए। इस तरह आरोपी ने 50 हजार निकाले और पीड़ित ने 58 हजार रुपये बचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन की शादी के लिए लिया था बैंक से 1.10 लाख का लोन
तेजिंद्र ने बताया कि अगले माह उसकी बहन की शादी की बात चल रही थी। वहीं, बैंक से भी उसके पास बार-बार अच्छी स्कीम पर लोन के फोन आ रहे थे, पीड़ित ने एक माह पहले ही एचडीएफसी बैंक से 1.10 लाख रुपये का लोन लिया था। वहीं, पीड़ित ने बताया कि उसके खाते से 50 हजार रुपये कटने के बाद 24 फरवरी को उसकी मां के खाते से भी पहले एक रुपये काटा और फिर दो बार में 10 हजार रुपये काट लिए।

आठ मरला और किशनपुरा चौकी पर चक्कर कटवाने का आरोप
पीड़ित उपरोक्त घटना के बाद आठ मरला चौकी में गया, जहां पर उन्होंने पता पूछा और उसे किशनपुरा चौकी में भेज दिया। वहीं जब पीड़ित किशनपुरा चौकी में गया तो वहां पर भी लोकेशन पूछी और उसे दोबारा वहीं पर आठ मरला भेज दिया। पीड़ित ने दो बार चक्क लगाए और तीसरी बार में अंत में आठ मरला चौकी पुलिस ने केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed