फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CWC summons police report on child's suicide

Panipat News: सीडब्ल्यूसी ने पुलिस से तलब की बच्चे की आत्महत्या की रिपोर्ट

Fri, 17 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 17 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
CWC summons police report on child's suicide
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पार्वती देवी विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुखीजा कॉलोनी की नौवीं कक्षा के छात्र मयंक की आत्महत्या के मामले में बाल कल्याण समिति ने पुलिस से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की। इसके अलावा अब तक की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने लिखित में छात्र के मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही थी और छात्र के पिता के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया गया था। अब समिति इस मामले में परिजनों और स्कूल के स्टॉफ से भी प्रकरण की जानकारी लेगी। वहीं छात्र के दोस्तों से भी बात की जाएगी।
जानकारी के अनुसार पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र कश्यप कॉलोनी में नौवीं कक्षा के छात्र मयंक ने मंगलवार शाम को अपने घर में स्कूल टाई से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मयंक की मौत के बाद चाचा नवीन ने उसे स्कूल में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि स्कूल की सीट को लेकर सहपाठियों में हुए विवाद के बाद जातीय टिप्पणी कर प्रताड़ित किया था। प्रिंसिपल सविता शर्मा पर भी छात्र को डांटने के आरोप लगाए थे। वहीं छात्र के पिता ने पुलिस को लिखित में दिए बयान में इस तरह की किसी भी बात का जिक्र नहीं किया था। पुलिस ने बुधवार को पिता के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन

वीरवार को बाल कल्याण समिति ने इस प्रकरण का संज्ञान लिया है। समिति के चेयरमैन केदार दत्त कौशिक ने बताया कि इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही परिवार और स्कूल के स्टाफ से भी जानकारी ली जाएगी। उधर, पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस स्कूल के स्टाफ के बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक के आत्महत्या करने से दोस्त भी हैरान
मयंक के आत्महत्या करने से उसकी क्लास के छात्र और दोस्त भी हैरान हैं। स्कूल प्रिंसिपल ने क्लास में उसके सबसे करीब दोस्तों से उसके बारे में जानकारी ली। लेकिन, किसी भी छात्र ने नहीं बताया कि मयंक को किस बात का तनाव था। यहां तक शनिवार को पीटीएम के परिणाम घोषित किया था। जिसमें मयंक को पुरस्कार दिया गया था।

छात्र के आत्महत्या करने के कारणों की जांच कराई जा रही है। परिवार से भी उसके तनाव में आने के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। स्कूल के स्टॉफ और छात्रों के बयान दर्ज कर कारणों की जांच की जा रही है।
-देवेंद्र, प्रभारी थाना पुराना औद्योगिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed