{"_id":"664beb8b8a7fa982b002bb14","slug":"currency-exchange-operator-kidnapped-and-recovered-eight-lakh-rupees-panipat-news-c-244-1-pnp1004-118522-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: करंसी एक्सचेंज संचालक का अपहरण कर वसूले आठ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: करंसी एक्सचेंज संचालक का अपहरण कर वसूले आठ लाख
विज्ञापन
समालखा। पीएमओ कार्यालय के अधिकारी बनकर मतलौडा में फोरेन करंसी एक्सचेंज संचालक का अपहरण कर उससे आठ लाख रुपये की वसूली करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना विगत पांच मई की बताई जा रही हैं, जबकि एफआईआर 19 मई रविवार को दर्ज की गई है। आरोपियों ने उसको शिकायत करने पर परिवार समेत उड़ा देने की धमकी दी थी। वह इससे काफी घबरा गया था। उसको अपने साथ हुई लूट की घटना का अहसास तब हुआ जब 19 मई के समाचार पत्रों में ऐसी ही घटना की खबर पढ़ी और और इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के हूबहू फोटो और उनके छपे नाम देखे। जो खुद को पीएमओ अधिकारी बता रहे थे। उसके मुताबिक एक का नाम अनिल बैरागी जिला सोनीपत व दूसरा मंयक तौर नोएडा का रहने वाला है। पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए उन्होंने अपने साथ हुई लूट की सारी कहानी पुलिस को बताई। समालखा थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 170, 365, 384, 389, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मतलौडा खंड के वैसर गांव निवासी शंभू दयाल ने समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत बताया कि वह पांच मई के दिन समालखा पुराने बस अड्डा के पास मिठाई की एक दुकान पर एक निजी बिजनेस कंपनी की प्रमोशन मीटिंग में शामिल होने आया था। वह बैठक के बाद करीब साढ़े चार बजे बाहर निकला तो दो अज्ञात लोगों ने पीएमओ कार्यालय के अधिकारी बता कर उसे समालखा थाना ले जाने के लिए जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। वे समालखा थाना की बजाय उसे करहंस गांव के पास स्थित एक होटल की छठी मंजिल पर ले गए। वहां जाकर उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया और धमकी दी कि वे पीएमओ कार्यालय के अधिकारी हैं उन्हें जानकारी मिली है कि वह गलत टैक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं। शेयर मार्केट में भी घपला करते हैं। शंभू दयाल के अनुसार जब उसने उनका विरोध किया तो उन्होंने कहा होटल के बाहर तीन चार गाड़ियों में फोर्स है तुम्हें ऐसे केस में फसाएंगे कि सारी उम्र जेल में कटेगी। उन्होंने बताया कि करीब दो घंटे की प्रताड़ना के बाद उन्होंने उसे पीएमओ ऑफिस का लेटर भी दिखाया और केस से बचने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। शंभू दयाल ने कहा कि पीएमओ अधिकारी बताने वाले एक दूसरे को अनिल व मंयक बता रहे थे। उन्होंने अपने आई कार्ड और पीएमओ का लेटर भी दिखाया। जिस पर वह सचमुच डर गया और उसने उनसे अपना फोन लेकर अपने दोस्त गोपाल को फोन कर 10 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा। करीब दो घंटे बाद दोस्त गोपाल ने आठ लाख रुपये का इंतजाम होने की बात कही। उन्होंने उसके दोस्त को पैसे लेकर सिवाह गांव स्थित पर्ल ढाबे पर बुलाया, जहां उसके दोस्त गोपाल ने आठ लाख रुपये उनको देकर चला गया। शंभू दयाल ने बताया कि बदमाश रुपये लेकर उसे पर्ल ढाबे से दिल्ली की तरफ हरिद्वार वाली सड़क पर उतारकर चले गए। बदमाशों ने उसे इस घटना का जिक्र करने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी।
वर्जन :
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
फूलकुमार, प्रभारी, थाना समालखा।