{"_id":"67182fe7c9ac3456240e1374","slug":"cultural-presentations-were-celebrated-in-childrens-mahotsav-panipat-news-c-244-1-sknl1016-126254-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाल महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाल महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम
विज्ञापन
पानीपत। बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव के जिला स्तर के मुकाबलों का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता पहुंची। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर हट जा ताऊ फेम हरियाणवी गायक विकास कुमार पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने की।
मुख्य अतिथि सुषमा गुप्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद का एकमात्र लक्ष्य प्रदेश भर के बच्चों का चहुमुखी विकास करना है। हर वर्ष बाल महोत्सव के जरिए प्रदेश में हजारों बच्चों को बाल भवनों में मंच दिया जाता है। प्रत्येक बच्चा अपना लक्ष्य निर्धारित करके चले, मंच बाल कल्याण परिषद देगा। उन्होंने बताया कि बाल महोत्सव का मकसद बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाकर बच्चों की हौसला अफजाई करना है। परिषद का मकसद समाज के मुख्य धारा से कट चुके गरीब असहाय बच्चों को मुख्य धारा के साथ जोड़ना है।
सुषमा गुप्ता ने कहा कि उसे बाल कल्याण परिषद संभाले हुए तीन महीने हुए हैं। न खाऊंगी न खाने दूंगी। जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि हमारे प्रयास सफल हुए है। अबकी बार पहले से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया और पहले से ज्यादा बच्चों की पोजिशन आने की उम्मीद है। वहीं, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विकास कुमार ने कहा कि कला एक साधना होती है और साधना के लिए जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्रम में गायक विकास कुमार ने जब मंच पर आकर गाना गाना शुरू किया तो मानद महासचिव सुषमा गुप्ता, जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी, सरोज बाला, कार्यक्रम अधिकारी रितु रेढू थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
बॉक्स
ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम-
सोलो डांस ग्रुप चार : प्रथम स्थान कोड एल, द्वितीय स्थान कोड आई, तीसरा स्थान कोड एच तथा सांत्वना पुरस्कार कोड बी को दिया गया।
ग्रुप डांस ग्रुप चार : प्रथम स्थान कोड ए, द्वितीय स्थान कोड सी, तीसरा स्थान कोड के तथा सांत्वना पुरस्कार कोड ई को दिया गया।
वन एक्ट प्ले ग्रुप चार : प्रथम स्थान कोड सी, द्वितीय स्थान कोड ई, तीसरा स्थान कोड बी तथा सांत्वना पुरस्कार कोड ए को दिया गया।