{"_id":"691a3e6ea49cb3975b0bc4c5","slug":"crushed-puppies-will-give-food-to-1-month-old-dogs-in-the-same-street-panipat-news-c-244-1-pnp1012-147250-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पिल्लों को कुचला, उसी गली में 1 माह कुत्तों को देगा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पिल्लों को कुचला, उसी गली में 1 माह कुत्तों को देगा खाना
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में थार गाड़ी पिल्लों को कुचलती हुई। संस्था
पानीपत। थाना किला क्षेत्र के कप्तान नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर वाली गली में शनिवार की शाम को थार चालक ने गली में चार कुत्ते के पिल्लों को कुचल दिया जिनकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद चालक वहां से निकल गया।
इसकी सूचना नई पहल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को मिली तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से थार का नंबर ट्रेस कर लिया। इसके बाद थाना किला में शिकायत दी। रविवार को पुलिस ने थार चालक को थाने बुलाया तो उसने अपनी गलती मानी। साथ ही कहा कि वह पश्चाताप के लिए एक माह तक गली के कुत्तों को खाना खिलाएगा। पिल्लों की मां की एक माह तक सेवा करेगा। जिसके बाद संस्था और आस-पास के लोगों ने शिकायत वापस ले ली।
नई पहल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कुणाल कपूर ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली थी कि खाटू श्याम वाली गली में एक थार सवार ने कुत्ते के चार पिल्लों को कुचल दिया है। संस्था ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर थार कार का नंबर ट्रेस कर लिया। जगन्नाथ कॉलोनी के विनोद गोयल थार कार चला रहे थे। संस्था की ओर से किला थाने में शिकायत दी गई।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने उसे थाने पर बुलाया। वह परिवार और पड़ोसियों के साथ थाने पहुंचा। जहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। ब्यूरो