फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CRPF women team checked on the border

Panipat News: बॉर्डर पर सीआरपीएफ की महिला टीम ने की चेकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
CRPF women team checked on the border
सनौली। प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा-यूपी की सीमा के सनौली यमुना बार्डर पर शनिवार को सीआरपीएफ 88 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला पुलिस टीम ने सनौली नाका पुलिस के साथ वाहनों की स्पेशल चेकिंग की। सीआरपीएफ 88 बटालियन कंपनी कंमाडर अंजू त्यागी, सब इंस्पेक्टर सुनीता के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने हरियाणा से यूपी की ओर आने-जाने वाले वाहनों को रुकवा कर गहनता से चेक किया।
विज्ञापन

सीआरपीएफ की कंपनी कमांडर अंजू त्यागी, एसआई सुनीता की टीम ने सनौली नाका पुलिस द्वारा किसी भी वाहन को बिना जांच के नही आने-जाने दिया। सनौली खुर्द पुलिस थाना की टीम यमुना पुल के अलावा यमुना से लगते जिले के गांवों में भी विशेष चौकसी बरत रही है। इस बारे में सीआरपीएफ की कंपनी कमांडर अंजू त्यागी, एसआई सुनीता ने बताया कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव की वजह से हरियाणा-यूपी बॉर्डर यानि यमुना पुल पर सीआरपीएफ की महिला टीम व हरियाणा पुलिस की टीम द्वारा गहनता से सभी वाहनों की जांच की जा रही है और बिना जांच के किसी भी वाहन को नेशनल हाइवे पर नही आने-जाने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर नाकाबंदी की जा रही है। एसएचओ सनौली इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर सनौली यमुना बॉर्डर पर स्पेशल चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed