फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CRPF jawan's daughter dies in accident

Panipat News: सीआरपीएफ जवान की कार दुर्घटनाग्रस्त, बेटी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan's daughter dies in accident
कुरुक्षेत्र/पिपली। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सीआरपीएफ के जवान की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमें उसकी 16 वर्षीय बेटी माही निवासी छुट जिला मेरठ यूपी की मौत हो गई। माही एमबीबीएस के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थी। यह हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ।
विज्ञापन

थाना सदर में दिए बयान में रितेश कुमार ने बताया कि वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स में कार्यरत है। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अपने परिवार पत्नी कोमल, बेटे अंश, वानविक और बेटी माही के साथ कार में गांव से चंडीगढ़ ड्यूटी पर जा रहा था। करीब दो घंटे बाद जैसे ही उमरी से आगे पिपली की ओर निकले तो अचानक उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार बेकाबू होकर हाईवे पर लगी ग्रिल से टकराकर पलट गई। हादसे में माही के सिर में ज्यादा चोट लगी। उसने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और बेटी को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी बेटी की जांच करके मृत घोषित कर दिया। बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed