फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Crowds of buyers gathered in the market, people got stuck in traffic jam

Panipat News: बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जाम में फंसे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Crowds of buyers gathered in the market, people got stuck in traffic jam
बाजार में खरीदारों की लगी भीड़। संवाद
- सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस रही मुस्तैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। गिफ्ट सामग्री, सजावट का सामान, मिठाइयां और दीयों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। शहर के बाजार से लेकर रेलवे रोड पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली, क्योंकि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में अच्छा कारोबार हुआ है। लोगों ने दीये, मोमबत्तियों के अलावा चाइनीज रंग-बिरंगी लाइटों की जमकर खरीदारी की। उपहारों की खरीदारी भी खूब हुई।
त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। बाजार में बेरिकेड लगाकर भारी वाहनों को रोका जा रहा था। जिससे बाजार में जाम की स्थिति पैदा न हो। पुलिसकर्मी सड़कोंं पर तैनात होकर यातायात को सुचारू करने में सहायता करते नजर आए। सभी प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय कर संयुक्त जांच की जा रही है। पुलिस की विशेष टीमें बाजार, पार्कों और पूजा स्थलों पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर तीन किलोमीटर तक लगा जाम
शाम को जीटी रोड पर वाहनों की कतार लग गई। वाहनों की लाइनों के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई। यातायात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी के बावजूद शहर में करीब तीन किमी जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed