फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Crowd of farmers gathered for DAP fertilizer

डीएपी खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Crowd of farmers gathered for DAP fertilizer
बापौली। गांव सनौली सहकारी समिति खाद सैंटर पर डीएपी खाद लेने उमड़ी किसानों की भीड। - फोटो : Panipat
सनौली। सनौली खुर्द स्थित को-ऑपरेटिव सहकारी समिति कार्यालय के बाहर शुक्रवार को डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पिछले गेहूं सीजन में किसानों को खाद की किल्लत से जूझना पड़ा था।
विज्ञापन

इस बार किसानों को धान के सीजन में डीएपी खाद की कहीं किल्लत न हो इसलिए किसान खाद लेने के लिए पहुंच गए। जैसे ही सहकारी समिति का खाद से भरा ट्रक कार्यालय के पास पहुंचा तो काफी संख्या में आसपास के कई गांवों के किसान ट्रैक्टर - ट्राली लेकर खाद लेने पहुंच गए। इस दौरान किसानों की सहकारी समिति के आगे मेन अड्डे पर सड़क किनारे लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

खाद लेने पहुंचे किसानों की भारी भीड़ देख सहकारी समिति के कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए। जिसके बाद उन्होंने सभी को लाइन में खाद लेने का अनुरोध किया। गाड़ी में लगभग 600 कट्टे डीएपी खाद थी जबकि इसे लेने के लिए हजारों किसान लाइन में खड़े थे। इनमें से कुछ को खाद तो कुछ को खाली हाथ लौटना पड़ा। इससे परेशान किसानों को कर्मचारियों ने दिलासा दिया कि कुछ दिन बाद ओर गाड़ी आएगी और उनको भी खाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed