फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Crowd of devotees gathered on Yamuna river

Panipat News: यमुना नदी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered on Yamuna river
सनौली। सोमवती अमावस्या पर सनौली हरियाणा-यूपी यमुना नदी पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। यमुना के दोनों किनारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं, सुरक्षा के दृष्टि गत सनौली थाना पुलिस बल और यमुना सुधार समिति अध्यक्ष रतन सिंह रावल समिति सदस्यों व सिंचाई विभाग के गोताखोर राजकुमार टीम सहित तैनात रहे।
विज्ञापन


सोमवती अमावस्या के अवसर पर सनौली हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर दोनों प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जहां श्रद्धालुओं ने यमुना के दोनों ओर किनारे विशेष पूजा-अर्चना की तथा यमुना नदी में स्नान किया। तत्पश्चात सूर्य को अघ्र्य दिया। स्नान के चलते पुलिस बल तैनात रहा। सिंचाई विभाग के गोताखोर, सनौली थाना पुलिस टीम, यमुना सुधार समिति के अध्यक्ष रतन सिंह रावल, एडवोकेट समिति सदस्यों व प्राइवेट गोताखोर जावेद, बिल्लू, नौशाद व जाकिर सहित यमुना नदी पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

पुलिस व गोताखोरों ने नाव में यमुना में घूमकर निगरानी की तथा श्रद्धालुओं से किनारे पर ही स्नान करने की अपील की गई। वहीं, सनौली थाना पुलिस टीम यमुना नदी पर पहुंचे। जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उधर, यमुना किनारे पर कुछ लोगों ने प्रसाद के अलावा बेचने के लिए सामान रखा। जहां स्नान करने के उपरांत महिलाओं व बच्चों द्वारा मन्रपसंदीदा सामानों की खरीदारी भी की गई। यमुना स्नान को लेकर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed