फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Crowd entered Jama Masjid in guise of Tiranga Yatra in Panipat

Panipat: तिरंगा यात्रा की आड़ में जामा मस्जिद में घुसी भीड़; जमकर मचाया उत्पाद, विशेष समुदाय में भारी रोष

Wed, 16 Aug 2023 03:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Aug 2023 03:37 PM IST
सार

पानीपत में तिरंगा यात्रा की आड़ में जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। इस मामले में बताया जा रहा है एक भीड़ बाइकों पर सवार होकर आई और जामा मस्जिद में तिरंगा फहराने की जिद करने लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Crowd entered Jama Masjid in guise of Tiranga Yatra in Panipat
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के समालखा में तिरंगा यात्रा की आड़ में कुछ सामाजिक तत्वों ने समालखा में जमकर उत्पात मचाया है। यात्रा समालखा की जामा मस्जिद में घुस गई और शामिल लोगों ने जमकर नारे लगाए। इससे मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी रोष बना हुआ है। समुदाय के लोगों ने थाना समालखा पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, अन्य संगठन भी मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ आन खड़े हुए हैं। उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रभावित बताया है।

विज्ञापन


समालखा बचाओ संघर्ष मोर्चा ने स्वतंत्रता दिवस पर जामा मस्जिद में हुडदंग की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने फैसला लिया की इस तरह के दंगों की रोकथाम के लिए शांति सद्भावना कमेटी  बनाई  जाएगी। संघर्ष मोर्चा संयोजक पीपी कपूर, मजदूर नेता सुनील दत्त, एडवोकेट दयानन्द पंवार की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल जामा मस्जिद के इमाम मौलवी हारुन व विशेष  समुदाय के लोगों से मिलकर एकजुटता व्यक्त की।
विज्ञापन


इमाम हारून ने बताया कि विशेष समुदाय ने स्वतंत्रता दिवस पर सुबह सात बजे ही दोनों मस्जिदों पर तिरंगा सम्मानपूर्वक फहराया था। फिर भी दोपहर 12 बजे बाइकों पर सवार होकर आए करीब 200 शरारती तत्व मस्जिद के आगे हुड़दंग करने लगे और फिर मस्जिद में घुस कर भगवा व तिरंगा लगाने की  जिद करते हुए भड़काऊ नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष मोर्चा ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक ताकतें अपनी कुर्सी बचाने के लिए बेरोजगार युवकों व ऐसे तत्वों  को भड़का रही है। कुर्सी के लिए माहौल खराब किया जा रहा है। लेकिन देशभक्त ताकतें इन साम्प्रदायिक तत्वों के नापाक मंसूबे सफल नहीं होने देंगी। मोर्चा  ने सभी समुदायों से किसी के बहकावे में ना आकर उपद्रव ना करके शांति बनाए रखने की अपील की है।


सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल
तिरंगा यात्रा के दौरान को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शरारती तत्व जमकर हंगामा काट रहे हैं। पिछले दिनों चुलकाना गांव में एक पंचायत हुई थी। जिसमें स्वतंत्रता दिवस पर हर मस्जिद में तिरंगा फहराने का फैसला लिया था। पुलिस व प्रशासन ने संबंधित लोगों को बुलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने प्रशासन के सामने इसका भरोसा भी दिया था। इन सबके बीच मंगलवार को तिरंगा यात्रा के दौरान जामा मस्जिद में घुसकर हंगामा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed