फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Criminal carrying reward of Rs 5,000 arrested

Panipat News: पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 21 Jan 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Criminal carrying reward of Rs 5,000 arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए टू पुलिस टीम ने दुकानदार से असंध रोड पर सीमेंट फैक्ट्री के पास हथियार के बल पर कार व नगदी लूटने का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे छठे पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में मामू सिंह निवासी ऊंटला ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी पानीपत गोशाला मार्केट में बैटरी की दुकान है। वह चार फरवरी 2023 की सायं करीब साढ़े बजे दुकान से कार में सवार होकर घर जा रहा था। असंध रोड पर श्री सीमेंट फैक्टरी के पास पीछे से एक आई-20 कार ने ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन

कार से हाथों में तलवार, चाकू व रॉड लिए चार बदमाश उतरे और हथियार दिखाकर उससे लूटपाट की कोशिश की। वह जान बचाकर कार सहित भागने में कामयाब रहा। मामू सिंह की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज किया था। कुछ दिन बाद सीआईए टू पुलिस टीम ने आरोपी संदीप, गौरव, मोनू निवासी सौदापुर, अंकित व आदित्य निवासी आसन कलां को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने करनाल के फफडाना के अपने साथी आरोपी रणबीर उर्फ नन्हा के साथ मिलकर वारदात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया था। आरोपी रणबीर उर्फ नन्हा निवासी गांव फफड़ाना करनाल फरार चल रहा था। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार देर शाम रिफाइनरी रोड पर फ्लाईओवर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।


नन्हा व गौरव की जेल में हुई थी दोस्ती
इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ था कि आरोपी गौरव व नन्हा की जेल में दोस्ती हुई थी। जनवरी 2023 में दोनों जेल से बाहर आए थे। इसके बाद के साथ मिलकर 2 फरवरी 2023 को काबड़ी रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक आई-20 कार लूटी। आरोपी अंकित पहले मामू सिंह की दुकान पर काम करता था। आरोपी को जानकारी थी की मामू सिंह हर रोज देर सांय दुकान से घर जाता है तब उसके पास कैश होता है।

सरायअकिल बाजार में भगवा झंडे की सिलाई करता दर्जी।      संवाद

सरायअकिल बाजार में भगवा झंडे की सिलाई करता दर्जी। संवाद

सरायअकिल बाजार में भगवा झंडे की सिलाई करता दर्जी।      संवाद

सरायअकिल बाजार में भगवा झंडे की सिलाई करता दर्जी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed