{"_id":"6996b4cc6599bc5023029b18","slug":"youth-shot-dead-in-samalkha-of-panipat-body-thrown-in-canal-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: पानीपत के समालखा में गोली मारकर युवक की हत्या, शव रजवाहे में फेंका; जौरासी गांव की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana Crime: पानीपत के समालखा में गोली मारकर युवक की हत्या, शव रजवाहे में फेंका; जौरासी गांव की घटना
Thu, 19 Feb 2026 12:29 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:29 PM IST
सार
जौरासी गांव में रजवाहे में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
समालखा में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव रजवाहे में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई। आस-पास के क्षेत्र में शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
वीरवार सुबह जौरासी गांव में रजवाहे में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। शुरूआती जांच में सामने आया है कि आंख में गोली मारकर युवक की हत्या कर शव रजवाहे में फेंका गया है। पुलिस ने शव कब्जे मेंलेकर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं ओर पर हत्या कर शव को रजवाहे में फेंका गया है। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
डीएसपी आत्मराम ने बताया कि हत्या का शव रजवाहे में फेंका गया है। फिलहाल शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।