{"_id":"647c6b735f2ede11390ef785","slug":"youth-attacked-with-sword-in-broad-daylight-in-panipat-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: दिनदहाड़े तलवार से युवक पर हमला, नूरवाला की धमीजा कॉलोनी में गाली गलौज का विरोध करने पर वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: दिनदहाड़े तलवार से युवक पर हमला, नूरवाला की धमीजा कॉलोनी में गाली गलौज का विरोध करने पर वारदात
Sun, 04 Jun 2023 04:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 04 Jun 2023 04:16 PM IST
सार
नूरवाला की धमीजा कॉलोनी की वारदात है। आरोपियों पर दिनदहाड़े हमला करने का आरोप है। घायल को लोगों ने इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : संवाद
विस्तार
पानीपत के नूरवाला की धमीजा कॉलोनी में 2 दिन पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया और तलवार हवा में लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले में युवक के सिर, हाथ, पैर पर गंभीर चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
नूरवाला की धमीजा कॉलोनी निवासी अजय ने कहा कि वह देवी मंदिर रोड भावना चौक पर एक प्रॉपर्टी डीलर के पास काम करता है। उसने आरोप लगाया कि दो दिन पहले कुछ युवक उसकी दुकान के पास खड़े होकर गाली गलौज कर रहे थे, उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की थी, जिस मामले में उनका बाद में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
लेकिन आरोपी अपने मन में रंजिश रखे हुए थे। रविवार को सुबह वह अपने घर पर था इसी बीच आरोपी तलवार गंडासी लेकर उसके घर में घुस आए और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने अपने बचाव में शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया और तहसील कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन