फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman blackmails teacher by stripping off clothes on WhatsApp call in Panipat

Panipat: व्हॉट्सएप कॉल पर महिला ने कपड़े उतार शिक्षक को किया ब्लैकमेल, ऐंठ लिए लाखों रुपये

Tue, 24 Jan 2023 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 24 Jan 2023 11:51 PM IST
सार

व्हॉट्सएप कॉल के दूसरे दिन ब्लैकमेल करने के लिए कॉल आई। तीसरे दिन एक युवक ने धमकाया। जिस नंबर से कॉल कर धमकाया उसके ट्रू कॉलर पर उस नंबर पर आईपीएस लिखा आया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Woman blackmails teacher by stripping off clothes on WhatsApp call in Panipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा के एक गांव निवासी जेटीबी (शिक्षक) को व्हॉट्सएप कॉल कर एक महिला ने कपड़े उतारकर उसकी वीडियो रिकार्ड कर ली। फिर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर करीब सात लाख रुपये हड़प लिए। रुपये की मांग बढ़ने लगी तो शिक्षक ने समालखा थाने की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शिक्षक ने समालखा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 दिसंबर को उसके वॉट्सएप पर एक वीडियो कॉल आई। कॉल रिसीव किया तो सामने एक महिला कपड़े उतारकर बैठी थी। वह अश्लील बातें करने लगी और कॉल कट गई। दूसरे दिन महिला ने कॉल कर कहा कि तुम्हारा वीडियो बना लिया है। इसे सोशल मीडिया में वायरल करेगी। ऐसा न करने के एवज में महिला ने रुपये की मांग की।
विज्ञापन


जेबीटी टीचर ने रुपये देने से इंकार दिया। इसके अगले दिन 22 दिसंबर को फिर एक कॉल आई। ट्रूकॉलर पर फोन नंबर की आईडी पर नाम आईपीएस राकेश अस्थाना लिखकर आया। उसने कहा कि शिकायत मिली है। रुपये देकर वीडियो को डिलीट करा लो, वरना केस दर्ज किया जाएगा। इस पर डरकर उसने महिला ने विभिन्न खातों में सात बार में 695500 रुपये डलवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक ने पुलिस को बताया कि इसके बाद फिर से कथित आईपीएस का फोन आया और उसने कहा कि महिला ने आत्महत्या कर ली है। उसके ऊपर केस दर्ज करने की शिकायत आई है। मामला रफा दफा करने के लिए फिर से मुंबई के एक बैंक का खाता नंबर देकर रुपये देने की मांग की गई। इसके बाद उसने नंबर ब्लॉक करा दिया। थाना प्रभारी समालखा सुनील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed